30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी स्कॉट स्टायरिस ने श्रेयस अय्यर को भावी कप्तान बनाने को लेकर दिया बड़ा बयान

टीम इंडिया के क्रिकेटर श्रेयस अय्यर को लेकर इस बार बड़ा बयान सामने आया है। न्यूजीलैंड के दिग्गज क्रिकेटर ने अय्यर को भावी कप्तान टीम इंडिया का बताया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज से पहले उन्होंने ये अहम बयान दिया है। जानिए उन्होंने क्या खास प्रतिक्रिया दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 21 Jul 2022, 10:13 PM IST

Scott Styris on shreyas iyer team india new captain rohit sharma pant

अय्यर को लेकर बड़ा बयान

श्रेयस अय्यर इंजरी के बाद कुछ प्रदर्शन अभी तक नहीं कर पाए है। अगर वेस्टइंडीज दौरे पर अगर वो अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए तो फिर टीम से भी ड्राफ हो सकते हैं। एक समय में उन्हें भावी कप्तान के रूप में देखा जा रहा था। अब उनसे आगे कई खिलाड़ी आ गए है। खैर न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी स्कॉट स्टायरिस ने श्रेयस अय्यर को भारत का भावी कप्तान बताया है। ये बयान देकर उन्होंने चौंका दिया है। उन्होंने कहा कि सभी को पीछे करो और अय्यर को आगे के लिए देखते हुए मौका देना चाहिए। स्टायरिस ने ये भी कहा कि अय्यर को अब ज्यादा से ज्यादा मौक देने चाहिए। 22 जुलाई से टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज की शुरूआत होगी। मीडिल ऑर्डर में अय्यर इस बार कमान संभालेंगे।

दिग्गज क्रिकेटर स्कॉट स्टायरिस का अहम बयान

वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज शुरू होने से पहले स्टायरिस ने अय्यर को लेकर कहा कि, अय्यर का खेलना मुझे बहुत पसंद है। मुझे लगता है कि अय्यर में भारत का एक कप्तान बनने की संभावना है। मेरे हिसाब से उन्हें ज्यादा से ज्यादा मौके दिए जाना चाहिए। मुझे सच में अय्यर बहुत पसंद हैं। उन्हें समय के हिसाब से अवसर देते रहना चाहिए। अगर उन्हें सफलता नहीं मिलती है तो फिर किसी और को देखना चाहिए। मेरे हिसाब से तो वो बहुत ही प्रतिभाशाली खिलाड़ी है।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने वनडे क्रिकेट को खत्म करने की दी सलाह

अय्यर को कुछ साल पहले सभी भावी कप्तान के रूप में देख रहे थे लेकिन अब ऐसा नहीं है। टीम में जगह बनानी उनके लिए मुश्किल हो गए है। बेंच पर कुछ ऐसे बल्लेबाज बैठै हैं जो अब उनकी जगह आराम से ले सकते हैं। इस लिहाज से देखा जाए तो वेस्टइंडीज दौरा उनके लिए अहम होगा। मिडिल ऑर्डर मेंं जरूर उन्हें मौका मिलेगा।उन्हें इस मौके का फायदा उठाकर एक अच्छा स्कोर बनाना होगा। अगर वो ऐसा करेंगे तभी उनका आगे चयन किया जाएगा।