30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने वनडे क्रिकेट को खत्म करने की दी सलाह

हाल ही में इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने वनडे क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया। इसके बाद 50 ओवर के इस गेम को खत्म करने की बातें सामने आ रही है। अब पाकिस्तान के दिग्गज गेंदबाज ने भी कुछ ऐसा ही बयान दिया है। जानिए उन्होंने अपने खास इंटरव्यू में क्या कहा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 21 Jul 2022, 6:26 PM IST

wasim akram one day cricket career pakistan fast bowler team india

अकरम ने दिया बड़ा बयान

वनडे क्रिकेट को लेकर एक और बयान सामने आ गया है। पाकिस्तान के दिग्गज गेंदबाज वसीम अकरम ने अब चौंकाने वाला बयान दिया है। उनका कहना है कि वनडे क्रिकेट को अब खत्म कर देना चाहिए। हाल ही में बेन स्टोक्स ने वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इसके बाद कई दिग्गजों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। कई दिग्गजों ने कहा कि स्टोक्स ने सही फैसला लिया क्योंकि वो अब टेस्ट में फोकस पर पाएंगे। फिटनेस को लेकर भी कई लोग इस फैसले का समर्थन कर रहे हैं। वसीम अकरम ने भी बेन स्टोक्स के फैसले को सही बताया है। बेन स्टोक्स के संन्यास के बाद अब वनडे क्रिकेट के भविष्य पर भी खतरा मंडरा गया है। कई लोग इसे खत्म करने मांग कर रहे हैं।


वॉनी एंड टफर्स क्रिकेट क्लब पॉडकास्ट पर अकरम ने अपनी बात रखी। उनसे यहां पर बेन स्टोक्स को लेकर सवाल पूछा गया था। उन्होंने कहा, वनडे क्रिकेट को अब खत्म कर देना चाहिए। इंग्लैंड में स्टेडियम भरे रहते हैं लेकिन एशिया में ऐसा नहीं होता है। इसके अलावा भी अन्य जगह अब वनडे क्रिकेट नहीं देखा जाता है। अब सिर्फ नाम के लिए वनडे क्रिकेट कराया जा रहा है। ये फॉर्मेट अब पुराना हो गया है।

यह भी पढ़ें- विराट कोहली एशिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी बने

उन्होंने आगे कहा, मेरे हिसाब से अभी भी टेस्ट क्रिकेट सबसे ऊपर है। स्टोक्स ने अच्छा कदम उठाया और वनडे क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया। मैं उनके साथ हूं। टी-20 क्रिकेट आने के बाद अब वनडे क्रिकेट को खींचा जा रहा है। टी-20 क्रिकेट आसान है। 50 ओवर बहुत हो जाते हैं। बहुत पैसा है और इसलिए दुनियाभर में लीग हो रही है। वनडे क्रिकेट जल्द खत्म होने वाला है।


क्या वनडे क्रिकेट अब खत्म हो जाएगा?

वसीम अकरम से पहले कई दिग्गज ये बात कह चुके हैं। मौजूदा दौर को देखकर लग भी रहा है कि वनडे क्रिकेट को लेकर बड़ा फैसला लिया जाएगा। या फिर इसमें रोमांच पैदा करने के लिए कुछ नियम बदले जा सकते हैं। फैंस भी अब टी-20 क्रिकेट देखना चाहते हैं। 50 ओवर देखने के लिए मैदान पर कोई भी रूकना नहीं चाहता है। कुछ ऐसा ही बयान अकरम ने भी दिया है।

यह भी पढ़ें- इस इंडियन क्रिकेटर ने बर्थडे पार्टी में अपनी गर्लफ्रेंड से कर ली थी सगाई