
विराट का नया कारनामा
विराट कोहली इस समय अपने करियर के सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं। उनके बल्ले से बिल्कुल भी रन नहीं निकल रहे हैं। आपको यकीन नहीं होगा लेकिन साल 2019 के बाद उन्होंने अभी तक कोई भी शतक नहीं बनाया है। हालांकि सोशल मीडिया पर उनका जलवा अभी भी बरकरार है। विराट अभी 33 साल के हैं और वो मैदान के बाहर भी सेलिब्रिटी बने हुए है। आपको ये जानकर खुशी होगी कि विराट एशिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। आप चौंक जाएंगे ये सुनकर की विराट कोहली एक इंस्टाग्राम पोस्ट से 8 करोड़ रुपये कमाते हैं। मौजूदा रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया गया है। कमाई के मामले में इस समय नंबर वन की पोजिशन पर चल रहे हैं। कई रिकॉर्ड वो कमाई के मामले में अपने नाम कर चुके हैं।
दरअसल हाल ही में hopperhq.com ने एक खास लिस्ट जारी है। कमाई के मामले में पूरे एशिया में विराट कोहली 14वें नंबर पर है। इसके बाद भारत की तरफ से 27वें नंबर पर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का नाम हैं। प्रियंका को एक पोस्ट के 3 करोड़ मिलते हैं। लिस्ट में नंबर वन को पोजिशन क्रिस्टियानो रोनाल्डो के पास हैं।उनके करीब भी कोई नहीं जा सकता है।
यह भी पढ़ें- इस इंडियन क्रिकेटर ने बर्थडे पार्टी में अपनी गर्लफ्रेंड को दिया था सरप्राइज, अचानक कर ली सगाई
विराट कोहली को सोशल मीडिया पर लोगों का बहुत प्यार मिलता है। इंस्टाग्राम पर उनके 200 मिलियन फॉलोअर्स हैं। पहले भारतीय हैं जिनके 200 फॉलोअर्स हैं। पिछले साल 100 मिलियन फॉलोअर्स पूरा करने वाले भी विराट पहले ही भारतीय थे। विराट को आगे कुछ फुटबॉल खिलाड़ी हैं। विराट इन खिलाड़ियों को शायद पीछे नहीं छोड़ पाएंंगे।
मैदान से बाहर विराट को जलवा देखने को मिल रहा है लेकिन अंदर वो इस समय फ्लॉप चल रहे हैं। अब उनका रन बनाना बहुत जरूरी हो गया है। टीम से बाहर होने का खतरा भी अब उनके ऊपर मंडरा रहा है। कई दिग्गज खिलाड़ी उनके ऊपर अपनी बात रह चुके हैं। कई ने तो उन्हें टीम से बाहर करने की बात कह दी है। देखना होगा कि विराट फॉर्म में कब वापसी करेंगे।
Published on:
21 Jul 2022 02:52 pm
