31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारतीय क्रिकेटर अक्षर पटेल ने बर्थडे पार्टी में अपनी गर्लफ्रेंड को दिया था सरप्राइज, अचानक कर ली सगाई

टीम इंडिया के ऑलराउंडर की लव स्टोरी काफी मजेदार है। इस खिलाड़ी का रोमांटिक अंदाज फैंस ने पहले कभी नहीं देखा था। अपने जन्मदिन पर इस बार उन्होंने अपने गर्लफ्रेंड को खास अंदाज में प्रपोज कर सभी को चौंका दिया था। पढ़िए इस रिपोर्ट के जरिए पूरी कहानी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 18 Aug 2022, 4:26 PM IST

axar patel meha patel love story engaged his birthday stats age wife

पटेल का अलग अंदाज

अक्षर पटेल का करियर टीम में अभी तक कुछ खास नहीं रहा है। मौके बहुत मिले लेकिन अपने आप को वो अभी तक टीम में स्थापित नहीं कर पाए है। खैर इस साल उन्होंने अपना 28वां जन्मदिन बहुत ही खास अंदाज में मनाया। पटेल ने इस दिन जन्मदिन तो मनाया लेकिन अपनी लव लाइफ को भी आगे बढ़ाया। उन्होंने इस खास मौके पर अपनी गर्लफ्रेंड मेहा पटेल को शादी के लिए रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया था। आपको बता दें अक्षर पटेल का जन्मदिन 20 जनवरी को होता है और इस साल उनका 28वां जन्मदिन था। इसके बाद खुद अक्षर पटेल ने अपनी सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। पटेल का ये रोमांटिक अंदाज फैंस ने पहले कभी नहीं देखा था। पटेल इसके बाद बहुत ही खुश नजर आए थे


आपको बता दें अक्षर पटेल और मेहा ने एक दूसरे को कई साल तक डेट किया था। मेहा से प्यार का इजहार अक्षर पटेल ने बहुत पहले ही कर दिया था। मेहा भी गुजरात की रहने वाली हैं और वो न्यूट्रीशियनिस्ट हैं। अक्षर वैसे ज्यादा सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं रहते हैं लेकिन मेहा बहुत एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके अच्छे खासे फॉलोवर्स हैं।

यह भी पढ़ें- काउंटी क्रिकेट में मिडिलसेक्स के खिलाफ चेतेश्वर पुजारा ने जड़ा दोहरा शतक

पटेल टीम इंडिया में बापू निकनेम से काफी प्रसिद्ध हैं। दरअसल कई बार टीम इंडिया के खिलाड़ियों को उन्हें बापू बोलते हुए स्टंप माइक पर सुना गया है। सबसे पहले धोनी ने ये नाम विकेट के पीछे से लिया था। इसके बाद ये नाम काफी वायरल हो गया था।


पटेल ने अभी तक टीम इंडिया के लिए 6 टेस्ट मैच, 38 वनडे और 23 टी-20 मैच खेले हैं। 6 टेस्ट में अभी तक वो 39 विकेट ले चुके हैं। एक ऑलराउंडर के रूप में वो टीम में खेलते हैं। भारत की पिचों पर अभी तक उन्होंने शानदार गेंदबाजी और बल्लेबाजी की है। इस समय भी वो टीम इंडिया का हिस्सा है। उन्हें लगातार मौके भी दिए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- ऋषभ पंत ने खुद को मशहूर वेब सीरीज मिर्जापुर का मुन्ना भैया बताया