31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऋषभ पंत ने खुद को मशहूर वेब सीरीज मिर्जापुर का मुन्ना भैया बताया, गर्लफ्रेंड ईशा नेगी ने किया कमेंट

पंत ने सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर डाली जो एकदम से वायरल हो गई है। खासतौर पर उन्होंने इस पर जो कैप्शन दिया है वो बहुत ही मजेदार है। पंत की फोटो पर उनकी गर्लफ्रेंड ईशा नेगी ने भी जबरदस्त कमेंट कर फैंस को अपनी तरफ खींच लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 20 Jul 2022, 7:31 PM IST

rishabh pant web series mirzapur munna bhaiya photo viral comment isha

पंत की तस्वीर हुई वायरल

हाल ही में ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में 125 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम इंडिया को जीत दिलाई। टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ ये सीरीज 2-1 से जीती। पंत इसके बाद चर्चा का विषय बन गए। कई दिग्गजों का कहना है कि उन्हें कप्तान बना देना चाहिए। खैर इस सेंचुरी के बाद सोशल मीडिया पर भी एक पोस्ट उनकी वायरल हो रही है। उन्होंने अपनी एक तस्वीर पोस्ट की और खुद को मशहूर वेब सीरीज मिर्जापुर का मुन्ना भैया बताया। सबसे मजेदार बात ये हैं कि इसके बाद असली मुन्ना भैया ने भी इसमें कमेंट किया और पंत की गर्लफ्रेंड ने भी कमेंट किया। पंत ने भी असली मुन्ना भैया के कमेंट का जवाब दिया। ये मजेदार बातचीत काफी वायरल अब हो रही है।


पंत इस तस्वीर में काफी शानदार लग रहे हैं। बहुत ही स्टाइलिश वो दिख रहे हैं। फोटो पर ऋषभ पंत ने लिखा, और अहम एक नया नियम एड कर दे रहे हैं, मिर्जापुर की गद्दी पर बैठने वाला कभी भी नियम बदल सकता है- मुन्ना भैया। ये डॉयलाग वेब सीरीज में असली मुन्ना भैया यानी की एक्टर दिव्येंदु शर्मा का था। शर्मा ने इसके बाद पंत ने कहा कि आप योग्य हैं।

यह भी पढ़ें- इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने बेन स्टोक्स के रिटायरमेंट पर दी चौंकाने वाली प्रतिक्रिया

पंत ने भी इसके बाद लिख दिया कि नहीं मुन्ना भैया ये गद्दी आपकी ही है। ये बहुत ही मजेदार बातें दोनों के बीच हुई। पंत की इस तस्वीर पर उनकी गर्लफ्रेंड ईशा नेगी ने भी नोकिया 1100 कमेंट किया। फैंस ने भी पंत की इस तस्वीर पर बहुत ही मजेदार कमेंट इसके बाद किए।


भारत और वेस्टइंडीज के बीच 22 जुलाई से वनडे सीरीज शुरू होगी। पंत इस टीम का हिस्सा नहीं रहेंगे। उन्हें आराम दिया गया है। पंत इस समय जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। ये बात पक्की है कि इस बार टी-20 वर्ल्ड कप में भी उनका सलेक्शन हो जाएगा। पंत एक विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ मैच में अहम मौके पर उन्होंने सेंचुरी बनाई।

यह भी पढ़ें- 3 खिलाड़ी जो वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में शिखर धवन के साथ ओपनिंग कर सकते हैं