31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

3 खिलाड़ी जो वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में शिखर धवन के साथ ओपनिंग कर सकते हैं

वेस्टइंडीज दौरे पर वनडे सीरीज में शिखर धवन के साथ ओपनिंग कौन करेगा ये चिंता का विषय है। इस लिस्ट में तीन खिलाड़ियों का नाम शामिल है। अब किसे मौका मिलेगा ये देखने वाली बात होगी। जिसे भी मौका दिया जाएगा उसे इस बार कमाल दिखाना होगा, वरना टीम में जगह मिल पाना मुश्किल होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 20 Jul 2022, 4:55 PM IST

ind vs wi three players likely to open with Shikhar Dhawan

कौन करेगा ओपनिंग?

22 जुलाई से टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज की शुरूआत होगी। इस बार टीम बी दौरे पर गई है। शिखर धवन टीम के कप्तान होंगे। तीन मैचों की इस सीरीज में धवन ओपनिंग करेंगे ये तय है। अब ये सवाल खड़ा हो रहा है कि उनके साथ दूसरी तरफ से शुरूआत कौन करेगा। इस लिस्ट में तीन बल्लेबाज है जिन्हें ये मौका मिल सकता है। अब देखने वाली बात होगी कि किसे मौका मिलेगा। इन तीनों का करियर इस समय अधर में लटका है। जिसे भी मौका मिलेगा उसे अच्छा प्रदर्शन करना पड़ेगा। अगर ऐसा नहीं किया तो फिर टीम से बाहर भी हो सकते हैं। इस बार काफी अहम दौरा ये वेस्टइंडीज का ये होगा। आइए आपको इन तीनों खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं।

1) ईशान किशन

लिस्ट में पहला नाम इशान किशन का है। किशन को वनडे मैच ज्यादा खेलने का मौका अभी तक नहीं मिला है। हालांकि कुछ सीरीज के लिए उन्हें चुना गया था लेकिन प्लेइंग इलेवन में उन्हीं जगह नहीं मिली। अभी तक उन्होंने सिर्फ तीन ही वनडे मैच खेले हैं। 18 टी-20 मैच उन्हें खेलने का मौका मिला है और अच्छा प्रदर्शन उन्होंने किया है। इस लिहाज से भी उन्हें इस बार मौका दिया जा सकता है।


2) शुभमन गिल


गिल ने भी अभी तक तीन ही वनडे मैच भारत के लिए खेले हैं। 11 टेस्ट मैच उन्हें खेलने का जरूर मौका मिला है लेकिन वो ज्यादातर फ्लॉप ही रहे हैं। इस समय उनकी खराब फॉर्म भी चल रही है। हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में वो फ्लॉप रहे थे। शायद उन्हें शिखर धवन के साथ ओपनिंग करने का मौका नहीं मिलेगा। किशन को उनकी जगह मिल सकती है।

यह भी पढ़ें- ICC ODI रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह विराट कोहली और रोहित शर्मा को हुआ नुकसान हार्दिक पांड्या ने लगाई छलांग


3) ऋतुराज गायकवाड़

गायकवाड़ ने अभी तक वनडे में डेब्यू नहीं किया है। 9 टी-20 मैच उन्होंने जरूर टीम इंडिया के लिए खेले हैं। ज्यादा रन उन्होंने इस दौरान नहीं बनाए है। गायकवाड़ को अगर इस बार ओपनिंग करने का मौका मिलेगा तो फिर उन्होंने इसका फायदा उठाना चाहिए। शायद इसके बाद उन्हें कभी मौका भी नहीं मिल पाएगा। इस बार उन्हें जरूर फायदा उठाना चाहिए। अब देखना होगा कि उन्हें मौका मिलेगा या नहीं।