
बुमराह को हुआ नुकसान
हाल ही में इंग्लैंड को टीम इंडिया ने वनडे सीरीज में 2-1 से हराया था। तीसरे वनडे मुकाबले में जसप्रीत बुमराह नहीं खेले थे। इसके अलावा रोहित शर्मा और विराट कोहली ने भी रन नहीं बनाए। हार्दिक पांड्या ने जबरदस्त पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी। हार्दिक पांड्या को छोड़कर सभी को ICC ODI रैंकिंग में नुकसान हुआ है। कुछ समय पहले ही बुमराह नंबर वन गेंदबाज बने थे। इंग्लैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में बुमराह ने छह विकेट लिए थे। इसके बाद वो नंबर वन बन गए थे। अब उन्हें झटका लगा है। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट अब नंबर वन की पोजिशन पर आ गए है। बल्लेबाजी में रोहित शर्मा और विराट कोहली को भारी नुकसान हुआ है। दोनों की रैंकिंग में गिरावट देखने को मिली है।
गेंदबाजों की लिस्ट में अब बोल्ट पहले नंबर पर और बुमराह दूसरे नंबर पर खिसक गए है। बल्बेबाजी में विराट कोहली तीसरे से चौथे और रोहित शर्मा चौथे से पांचवें नंबर पर खिसक गए हैं। पहले नंबर पर बाबर, दूसरे नंबर पर इमाम और तीसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका के डुसैन आ गए है।
यह भी पढ़ें- वर्ल्ड कप जीतने वाले 4 दिग्गज खिलाड़ी जिन्होंने पिछले 25 दिनों के अंदर क्रिकेट को अलविदा कहा
भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर ये हैं कि हार्दिक पांड्या ऑलराउंडर की रैंकिंग में टॉप 10 में आ गए है। वो 8वें नंबर पर पहुंच गए है। पांड्या ने 13 पायदानों की छलांग इस बार लगाई है। ट्रेंट बोल्ट के अब 704 प्वाइंट्स हो गए है। जबकि बुमराह 703 अंक के साथ दूसरे नंबर पर है। वहीं तीसरे नंबर पर पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी हैं।
ऑलराउंडर्स की लिस्ट में शाकिब अल हसन पहले, मोहम्मद नबी दूसरे और राशिद खान तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। बुमराह और बोल्ट के बीच तगड़ी लड़ाई आगे दिखेगी। अगर बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम वनडे मैच खेलते तो शायद उन्हें नुकसान नहीं होता। बुमराह जब अगले वनडे में वापसी करेंगे तो वो फिर से बोल्ट को पीछे कर सकते हैं।
Published on:
20 Jul 2022, 3:44 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.