31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने बेन स्टोक्स के रिटायरमेंट पर दी चौंकाने वाली प्रतिक्रिया

इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर ने बेन स्टोक्स को लेकर इस बार चौंकाने वाली प्रतिक्रिया दी है। विराट कोहली और केन विलियमसन की मौजूदा फॉर्म को लेकर भी इस क्रिकेटर ने अपन बात रखी है। आइए आपको बताते हैं कि इस पूर्व कप्तान ने क्या बयान देकर चौंकाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 20 Jul 2022, 5:45 PM IST

nasser hussain on ben stokes retirement virat kohli form Williamson

बेन स्टोक्स को लेकर बयान

बेन स्टोक्स और विराट कोहली दोनों इस समय काफी चर्चा में चल रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में हार के बाद स्टोक्स ने वनडे से रिटायरमेंट का ऐलान कर सभी को चौंंका दिया था। अब वो सिर्फ टेस्ट खेलते हुए नजर आएंगे। विराट कोहली इस समय अपने करियर के सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं। साल 2019 के बाद उन्होंने अभी तक शतक नहीं लगाया है। शायद ऐसा फैंस ने पहले कभी नहीं देखा होगा। अब दोनों को लेकर कई दिग्गज बयान भी कर रहे हैं। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर नासिर हुसैन ने भी अब काफी चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने विराट कोहली और केन विलियमसन का उदाहरण देते हुए बेन स्टोक्स के कदम को सही बताया है। केन विलियमसन भी इस समय खराब फॉर्म में चल रहे हैं।


नासिर हुसैन हमेशा डेली मेल में अपना कॉलम लिखते हैं और वो मौजूदा क्रिकेट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते रहते हैं। इस बार भी वो पीछे नहीं रहे और बेन स्टोक्स के रिटायरमेंट पर उन्होंने कहा, अगर आप 80 प्रतिशत की क्षमता के साथ एक फॉर्मेट में खेलेंगे तो फिर अन्य दोनों फॉर्मेट नहीं खेल पाएंगे। आपकी परफॉर्मेंस अच्छी नहीं रहेगी। ये ही चीज विराट कोहली और केन विलियमसन के साथ भी हो रही है।

यह भी पढ़ें- 3 खिलाड़ी जो वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में शिखर धवन के साथ ओपनिंग कर सकते हैं

उन्होंने आगे कहा, विराट कोहली और केन विलियमसन की तरह बेन स्टोक्स नहीं बनना चाहते थे और इस वजह से उन्होंने रिटायरमेंट ले लिया। अब वो एक फॉर्मेट में ध्यान लगाकर खेलेंगे तो उन्हें बहुत मजा आएगा। मुझे लगता है कि उन्होंने ये सही फैसला लिया।


बेन स्टोक्स अब पूरा फोकस टेस्ट क्रिकेट में करना चाहते हैं। वो अब टी-20 और वनडे में कुछ खास कमाल नहीं कर पा रहे है। पिछली कुछ पारियों में देखा भी गया था कि स्टोक्स की बल्लेबाजी और गेंदबाजी कुछ खास नहीं रही। कुछ हद तक ये सही फैसला भी स्टोक्स ने लिया है। कई लोग इस बात की तारीफ कर रहे हैं। सभी उम्मीद कर रहे हैं टेस्ट में वो अब और भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।