scriptकाउंटी क्रिकेट में मिडिलसेक्स के खिलाफ चेतेश्वर पुजारा ने जड़ा दोहरा शतक | Patrika News

काउंटी क्रिकेट में मिडिलसेक्स के खिलाफ चेतेश्वर पुजारा ने जड़ा दोहरा शतक

locationनई दिल्लीPublished: Jul 20, 2022 09:09:55 pm

Submitted by:

Joshi Pankaj

टीम इंडिया के दिग्गज टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का काउंटी क्रिकेट में शानदार फॉर्म जारी है। उन्होंने एक बार फिर दोहरा शतक लगातार ससेक्स को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। इस बार वो ससेक्स की कप्तानी भी कर रहे हैं। पढ़िए पुजारा ने किस अंदाज में ये दोहरा शतक जड़ा।

Pujara becomes first Sussex player 118 years score 3 double hundreds

पुजारा का दमदार प्रदर्शन

टीम इंडिया के तगड़े बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा इस समय जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। काउंटी क्रिकेट में ससेक्स की कप्तानी वो कर रहे हैं और उन्होंने एक बार फिर दोहरा शतक जड़ दिया है। इस बार 200 रन बनाकर वो नाबाद रहे हैं। मिडिलसेक्स के खिलाफ ससेक्स अब काफी मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। पुजारा ने कई रिकॉर्ड भी अब अपने नाम कर लिए है। एक काउंटी सीजन में तीन दोहरे शतक लगाकर पुजारा ने नया मुकाम हासिल कर लिया है। आपको बता दें 118 साल के इतिहास में ऐसा करने वाले पुजारा पहले खिलाड़ी बन गए हैं। पुजारा ने अपने क्रिकेट करियर में ये बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की हैं। टीम इंडिया और फैंस के लिए भी ये अच्छी खबर हैं। आने वाले समय में टीम इंडिया के लिए भी वो काफी तगड़ा प्रदर्शन करेंगे।

पुजारा ने कल शतक पूरा कर लिया था और फैंस को उम्मीद थी कि वो इस बार भी दोहरा शतक लगाएंगे। उन्होंने दोहरा शतक लगातार फैंस का सपना पूरा किया। कल 115 रन बनाकर वो खेल रहे थे। इसके बाद अच्छी पारी खेलकर उन्होंने दोहरा शतक लगाया। पुजारा ने अपनी पारी में 19 चौके और 2 छक्के लगाए।

यह भी पढ़ें

ऋषभ पंत ने खुद को मशहूर वेब सीरीज मिर्जापुर का मुन्ना भैया बताया

पुजारा की वजह से ससेक्स अब काफी मजबूत स्थिति में इस मैच में पहुंच गया है। मिडिलसेक्स की हालत पतली हो गई है। पुजारा को कप्तान भी बनाया गया था। कप्तानी पारी खेलकर उन्होंने सभी को अपना फैंस बना दिया। पुजारा का साथ इस पारी में टॉम असलोप ने दिया। उन्होंने 135 रन बनाए।

https://twitter.com/cheteshwar1?ref_src=twsrc%5Etfw

पुजारा टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम के लिए भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं। हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच मैच की दूसरी पारी में उन्होंने अर्धशतक लगाया था। इस पारी की बहुत तारीफ की गई थी। हालांकि टीम इंडिया ये टेस्ट मैच हार गई थी। पुजारा ने मुश्किल समय में आकर अच्छे रन बनाए थे। खैर ये अच्छी खबर है कि पुजारा इस समय अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो