
Shaheen Afridi gives autograph on Indian Flag
टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में आज 9 नवम्बर को न्यूज़ीलैंड (New Zealand) और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच पहला सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। सिडनी में खेले जाने वाले इस मैच के लिए पाकिस्तानी टीम पहले ही यहाँ पहुँच चुकी है। पर मैच से एक दिन पहले एक अनोखा नज़ारा देखने को मिला। पाकिस्तान के मुख्य तेज़ गेंदबाज़ शाहीन शाह आफरीदी (Shaheen Shah Afridi) ने सिडनी में फैंस से मुलाकात के दौरान भारत के तिरंगे को अपने हाथों में थाम लिया। सोशल मीडिया पर भी उनकी यह फोटो चर्चा का विषय बन चुकी है।
क्या है वजह?
दरअसल मैच से एक दिन पहले शाहीन सिडनी में जब फैंस से मिल रहे थे, तभी एक भारतीय फैन के हाथ में तिरंगा था। शाहीन को अपनी तरफ आते देख भारतीय फैन ने तिरंगा आगे करते हुए उस पर ऑटोग्राफ के लिए कहा। यह देखकर शाहीन ने भी उस भारतीय फैन से तिरंगा अपने हाथों में लेते हुए उस पर ऑटोग्राफ दे देकर उस भारतीय फैन को तिरंगा वापस दे दिया। इस नज़ारे को आसपास खड़े अन्य फैंस ने अपने कैमरे में क्लिक कर लिया।
Published on:
09 Nov 2022 12:46 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
