6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Asian Games 2023: भारतीय टीम में नहीं चुने जाने के बाद शिखर धवन का छलका दर्द, कहा- सेलेक्टर्स कुछ अलग सोच रहे

एशियन गेम्स के लिए टीम चुने जाने से पहले कयास लगाए जा रहे थे कि इस टीम की कप्तानी धवन को सौंपी जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। धवन को इस बात का दुख है कि उन्हें मौका नहीं मिला। टीम में चयन नहीं होने पर वह हैरान रह गए थे।

2 min read
Google source verification
shikhar_dhawan.png

Shikhar Dhawan Asian Games 2023: चीन में आयोजित होने वाले 19वें एशियन गेम्स में इस बार क्रिकेट खेला जाएगा। इसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। BCCI द्वारा घोषित इस 15 सदस्यीय टीम में युवाओं को मौका दिया गया है और इसकी कप्तानी सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को सौंपी गई है। इस टीम में अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को नहीं चुना गया। जिसके बाद पहली बार धवन ने इसको लेकर कुछ कहा है।

एशियन गेम्स के लिए टीम चुने जाने से पहले कयास लगाए जा रहे थे कि इस टीम की कप्तानी धवन को सौंपी जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। धवन को इस बात का दुख है कि उन्हें मौका नहीं मिला। टीम में चयन नहीं होने पर वह हैरान रह गए थे। धवन नेकहा, 'जब मेरा नाम एशियाई खेलों के लिए टीम में नहीं था, तो मैं थोड़ा चौंक गया था। तब मुझे ऐसा लगा कि वह कुछ अलग सोच रहे हैं। आपको बस इसे स्वीकार करना होगा। मुझे इस बात की खुशी है कि ऋतुराज टीम का नेतृत्व करेंगे। सभी युवा लड़के हैं और मुझे यकीन है कि वे अच्छा प्रदर्शन करेंगे।'

धवन ने कहा, 'मैं निश्चित रूप से वापसी के लिए तैयार रहूंगा। मैंने इसी कारण खुद को फिट रखा है। हमेशा मौका रहता है, भले ही एक प्रतिशत हो या फिर 20 प्रतिशत। मुझे अब भी ट्रेनिंग में मजा आता है और मुझे खेल में आनंद मिलता है। ये चीजें मेरे नियंत्रण में हैं। जो भी फैसला हुआ, मैं उसका सम्मान करता हूं।'

उन्होंने आगे कहा, 'मैंने भविष्य के बारे में किसी चयनकर्ता से बात नहीं की। मैं नैशनल क्रिकेट अकादमी जाता रहता हूं और वहां बड़ा मज़ा आता है। सुविधाएं बढ़िया हैं और इस संस्थान ने मेरे करियर को बनाने में बड़ा रोल निभाया है जिसके लिए मैं कृतज्ञ हूं।' धवन अब भी केंद्रीय अनुबंधित क्रिकेटर हैं और काफी समय नेशनल क्रिकेट एकेडमी में बिताते हैं। आईपीएल में लगातार शानदार प्रदर्शन करने के बाद भी उन्हें टीम में परमानेंट जगह नहीं मिल रही है।

एशियाई खेलों के लिए पुरुष टीम
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, राहुल त्रिपाठी, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, शिवम मावी, शिवम दुबे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)।

स्टैंडबाय खिलाड़ी: यश ठाकुर, साई किशोर, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, साई सुदर्शन।