28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान के दिग्गज गेंदबाज शोएब अख्तर ने सचिन तेंदुलकर को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान

पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज ने इस बार सचिन तेंदुलकर को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वो शुरूआत में सचिन को नहीं जानते थे। उनके ही एक साथी ने सचिन के बारे में उन्हें बताया था। एशिया कप 2022 को लेकर बात करते हुए उन्होंने ये बड़ा बयान दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 15 Aug 2022, 3:22 PM IST

shoaib akhtar reaction sachin tendular india vs pakistan asia cup 2022

सचिन तेंदुलकर को लेकर बयान

भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट राइवलरी हमेशा शानदार रही है। पाकिस्तान के ऊपर हमेशा टीम इंडिया भारी पड़ी है। टीम इंडिया की तरफ से देखा जाए तो क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने पाकिस्तान के खिलाफ बहुत रन बनाए। सचिन ने पाकिस्तान के खिलाफ कई ऐतिहासिक पारियां खेली। पिछले साल टी-20 वर्ल्ड में जरूर टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। अब इस बार एशिया कप 2022 में दोनों टीमों के बीच मुकाबला होगा। खैर इससे पहले स्टार स्पोर्ट्स के एक शो पर हर्षा भोगले के साथ दिग्गज गेंदबाज शोएब अख्तर ने अपनी बात रखी। अख्तर ने यहां पर एक चौंकाने वाला खुलासा किया। अख्तर ने कहा कि वो सचिन तेंदुलकर को नहीं जानते थे।



सचिन तेंदुलकर को लेकर बड़ा खुलासा

शोएब अख्तर ने बड़ा बयान देते हुए कहा, मुझे बिल्कुल नहीं पता था कि सचिन कौन हैं और उनका रुतबा क्या है। मुझे सकलैन मुश्ताक ने बताया कि सचिन बहुत बड़ा बल्लेबाज हैं। मुझे इस वजह से नहीं पता था क्योंकि मैं अपनी दुनिया में खोया रहता था। मैं हमेशा अपनी बॉलिंग पर काम करता था। मैं ये नहीं देखता था की सामने कौन खड़ा है। मेरा काम होता था कि मैं बस तेज गेंदबाजी करूं। मैं अन्य चीजों पर ध्यान नहीं देता था।

यह भी पढ़ें- Independence Day 2022: जब 2 साल पहले 15 अगस्त को महेंद्र सिंह धोनी के फैसले से पूरे क्रिकेट जगत में पसरा था सन्नाटा



28 अगस्त को होगा महामुकाबला


भारत और पाकिस्तान के बीच इस बार भी 28 अगस्त को जबरदस्त मुकाबला होगा। दोनों टीमों का चयन कर दिया गया है। टीम इंडिया इस बार पिछले साल का बदला लेने के मूड से मैदान पर उतरेगी। टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन इस बार तगड़ी है। पाकिस्तान की टी-20 टीम भी बहुत खतरनाक मानी जाती है। भारत को बिल्कुल भी पाकिस्तान को हल्के में नहीं लेना होगा।

यह भी पढ़ें-Independence Day 2022: सचिन, रोहित, पांड्या और धवन ने लहराया तिरंगा