28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Independence Day 2022: सचिन, रोहित, पांड्या और धवन ने लहराया तिरंगा, विदेशी खिलाड़ी डेविड वॉर्नर ने किया सलाम

15 अगस्त के उपलक्ष्य पर भारतीय क्रिकेटर्स ने शानदार अंदाज में तिरंगा लहराया। सचिन तेंदुलकर और शिखर धवन ने सोशल मीडिया के जरिए खास संदेश भी दिया। रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या भी तिरंगे के साथ नजर आए। इन क्रिकेटर्स की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 15 Aug 2022, 2:27 PM IST

independence day 2022 sachin rohit sharma hardik pandya with tricolor

क्रिकेटर्स ने फहराया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस की 75वर्षगांठ आज पूरे देश में धूमधाम से मनाई जा रही है। पूरा देश जश्न में डूबा हुआ है। सभी सेलिब्रिटी भी आजादी के अमृत महोत्सव में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। क्रिकेटर्स भी तिरंगा के रंग में रंगे हुए हैं। किसी ने अपने घर में तिरंगा फहराया तो किसी ने सोशल मीडिया के जरिए शानदार अंदाज में बधाई दी। यहां तक की विदेशी खिलाड़ी वॉर्नर ने भी पूरे भारत देश को बधाई दी है। टीम इंडिया के कुछ सीनियर खिलाड़ी इस समय ब्रेक पर चल रहे हैं। एशिया कप का आयोजन 27 अगस्त होगा। टीम इंडिया की एक टीम इस समय जिम्बाब्वे दौरे पर है। 18 अगस्त से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी।


सचिन तेंदुलकर ने दिया खास संदेश

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने अपने घर पर तिरंगा फहराकर दिल खुश कर दिया। सचिन ने ट्विटर पर खास संदेश देते हुए कहा, हमेशा रहा है मेरे दिल में तिरंगा, आज लहराएगा मेरे घर पर भी तिरंगा। दिल में भी तिरंगा, घर पर भी तिरंगा। जय हिंद।

टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने भी इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की। पांड्या ने हाथ में तिरंगा पकड़ा हुआ है। उन्होंने अपनी पोस्ट पर लिखा, मेरे सभी भारतीय साथियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। हार्दिक की इस पोस्ट पर फैंस ने भी खुशी जताई।

यह भी पढ़ें- Independence Day 2022: जब 2 साल पहले 15 अगस्त को महेंद्र सिंह धोनी के फैसले से पूरे क्रिकेट जगत में पसरा था सन्नाटा



रोहित- शिखर ने फहराया तिरंगा

टीम इंडिया के इस समय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट के कप्तान रोहित शर्मा हैं। रोहित शर्मा इससे पहले भी कई बार देश के प्रति अपना प्रेम दिखा चुके हैं। उनकी भी एक खास तस्वीर इस बार सामने आई है। रोहित ने शान से तिरंगा पकड़ा हुआ है और उनके चेहरे पर शानदारा मुस्कान है।

शिखर धवन ने भी ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने सभी भारतवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (David Warner) ने भी इंस्टाग्राम के जरिए बधाई दी। उन्होंने इस दौरान अपनी वीडियो में शानदार गाना भी लगाया। वॉर्नर ने कहा,भारत में हमारे सभी परिवार और दोस्तों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

यह भी पढ़ें- Independence Day 2022: 15 अगस्त के दिन क्रिकेट में भारत ने खेले 6 मैच