
Shreyas Iyer IPL Record: पिछले सीजन में केकेआर को चैंपियन बनाने वाले श्रेयस अय्यर आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं। उनकी अगुवाई में पंजाब किंग्स की टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है और 15 अंकों के साथ प्लेऑफ में पहुंचने से सिर्फ एक जीत दूर है। इस सीजन की शुरुआत में उम्दा प्रदर्शन के बाद लय खो चुके श्रेयस अय्यर ने एक बार शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उनका नाम एक सीजन में सर्वाधिक बार 400 से ज्यादा रन बनाने वाले कप्तानों की लिस्ट में शामिल हो गया है। इतना ही नहीं उन्होंने वीरेंद्र सहवाग के साथ रोहित शर्मा के रिकॉर्ड भी तोड़ डाले हैं।
आईपीएल में बतौर कप्तान श्रेयस अय्यर सबसे ज्यादा बार 400 से ज्यादा रन बनाने वाले गौतम गंभीर, एमएस धोनी और केएल राहुल के साथ संयुक्त रूप से तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में सबसे आगे विराट कोहली हैं। कोहली ने 7 बार बतौर कप्तान 400 से ज्यादा रन बनाए हैं।
बतौर कप्तान सबसे ज्यादा बार 400+ रन बनाने वाले खिलाडि़यों की सूची में दूसरे पायदान पर डेविड वॉर्नर हैं। वॉर्नर पांच बार ये कमाल कर चुके हैं। वहीं, श्रेयस अय्यर ने चौथी बार ये कारनामा किया है। गौतम गंभीर, एमएस धोनी और केएल राहुल भी चार बार ऐसा कर चुके हैं। जबकि वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा, संजू सैमसन और फाफ डुप्लेसी तीन-तीन बार ऐसा कर चुके हैं।
7 बार - विराट कोहली
5 बार - डेविड वॉर्नर
4 बार - श्रेयस अय्यर*
4 बार - गौतम गंभीर
4 बार - एमएस धोनी
4 बार - केएल राहुल
3 बार - वीरेंद्र सहवाग
3 बार - रोहित शर्मा
3 बार - संजू सैमसन
3 बार - फाफ डुप्लेसी
बता दें कि आईपीएल 2025 में श्रेयस अय्यर ने अभी तक 11 मैचों की 11 पारियों में 50.62 के औसत और 180.80 के शानदार स्ट्राइक रेट के साथ कुल 405 रन बनाए हैं। वह इस सीजन में अब तक 27 चौके और 27 छक्के जड़ चुके हैं।
Updated on:
5 May 2025, 9:25 AM IST
Published on:
5 May 2025, 9:25 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.