
रिकी पोंटिंग से शशांक सिंह को बचाने का प्रयास करते श्रेयस अय्यर। (फोटो सोर्स: वीडियो स्क्रीन शॉट)
Shreyas Iyer tries to save Shashank Singh from Ricky Ponting: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पंजाब किंग्स ने रविवार रात 54 रनों से जीत दर्ज की। इस मैच के दौरान कुछ पल ऐसे भी आए जब कोच रिकी पोंटिंग का सातवें आसमान पर पहुंच गया। ये पल थे शशांक सिंह के कैच टपकाने के, जिन्होंने एक-दो नहीं, बल्कि तीन कैच टपकाए। इस मैच में पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोर बोर्ड 254 रन लगाए। इसके जवाब में एलएसजी की टीम 20 ओवर में 200 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ पंजाब ने पॉइंट्स टेबल में अपने शीर्ष स्थान को और ज्यादा मजबूत किया है।
दरअसल, लक्ष्य का पीछा करते समय डगआउट में पोंटिंग काफी गुस्से में नजर आए, क्योंकि शशांक सिंह ने तीन कैच छोड़े और डीप में एक अहम गेंद का अंदाजा भी ठीक से नहीं लगा पाए। मैच के बाद डगआउट में जाते समय श्रेयस अय्यर ने मजाक-मजाक में शशांक को पोंटिंग से बचाने का प्रयास किया। ये देख ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने अपना गुस्सा भुलाकर शशांक को गले लगा लिया, जिससे तनावपूर्ण माहौल खुशनुमा हो गया।
शशांक से पहली बड़ी गलती तब हुई, जब निकोलस पूरन ने एक शॉट खेला, लेकिन वह ठीक से नहीं लगा और डीप में कैच का मौका बन गया, जिसे शशांक ने छोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने बाउंड्री के पास एडन मार्करम के एक शॉट का भी गलत अंदाजा लगाया, जिससे गेंद उनके ऊपर से निकलकर छक्के के लिए चली गई। इसके कुछ ही देर बाद मुकुल चौधरी का एक और कैच उन्होंने टपका दिया। इन लगातार गलतियों पर पंजाब के डगआउट में रिकी पोंटिंग काफी गुस्से में दिखे।
फिर मैच के बाद जो कुछ हुआ, उसने इस कहानी को एक दिल को छू लेने वाला मोड़ दे दिया। जब पंजाब के खिलाड़ी हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़े तो कप्तान श्रेयस अय्यर ने मजाकिया अंदाज में शशांक के चेहरे को अपनी टोपी से छिपाने की कोशिश की। यह तब हुआ, जब वे पोंटिंग की ओर बढ़ रहे थे। यह इशारा दिखाता था कि श्रेयस, शशांक की उस मुश्किल शाम के बाद उनकी शर्मिंदगी को समझते थे।
यह देख तनाव बढ़ाने के बजाय, पोंटिंग मुस्कुराए और शशांक को गले लगा लिया। इससे यह बात साफ हो गई कि पंजाब ने इस सीजन में कड़े नियमों और खिलाड़ियों के खुले सपोर्ट के बीच कितना अच्छा संतुलन बनाया है। इस एक तस्वीर ने उस संस्कृति को पूरी तरह से बयां कर दिया, जिसे वे पोंटिंग और श्रेयस की अगुवाई में तैयार करने की कोशिश कर रहे हैं।
Published on:
20 Apr 2026 01:40 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
IPL 2026
