15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘अभी आधा सपना ही पूरा हुआ है’, वैभव सूर्यवंशी का लक्ष्य राजस्थान को ट्रॉफी दिलाना नहीं, बल्कि उससे भी बड़ा है

IPL 2026, Vaibhav Suryavanshi Goals: राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी ने खोला अपनी सफलता का राज। जानिए क्यों सबा करीम ने उनकी तुलना सचिन तेंदुलकर से की और क्या है वैभव का वो 'अधूरा सपना' जिसे वो हर हाल में पूरा करना चाहते हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Apr 20, 2026

Vaibhav Sooryavanshi age Controversy

वैभव सूर्यवंशी (फोटो सोर्स: IANS)

IPL 2026, Vaibhav Sooryavanshi Goals: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में राजस्थान रॉयल्स (RR) की तरफ से खेल रहे 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से पूरे देश को हैरान कर रखा है। लेकिन इस युवा बल्लेबाज के इरादे सिर्फ आईपीएल तक ही सीमित नहीं हैं। 'दूरदर्शन स्पोर्ट्स' से बातचीत में वैभव ने साफ कर दिया कि उनका असली लक्ष्य अभी बाकी है।

'जब तक मैं क्रीज पर हूं, मैच छीन सकता हूं'

वैभव का अपनी बल्लेबाजी पर अटूट भरोसा है। उन्होंने कहा, 'मैं जितनी देर भी ग्राउंड पर हूं और अगर मैंने डॉमिनेट करके (हावी होकर) बल्लेबाजी की, तो मैच विरोधी टीम के हाथ से निकल जाएगा।' अपने सपनों के बारे में बात करते हुए वैभव ने भावुक होकर कहा, 'मैंने अपने पिता से बात की थी। उन्होंने कहा कि अभी मेरा आधा सपना ही पूरा हुआ है। आधा सपना अभी बाकी है, टीम इंडिया की सीनियर टीम के लिए खेलना और वर्ल्ड कप जीतना। मेरा पूरा फोकस अभी इसी पर है।'

'सचिन से भी ज्यादा पावर' - सबा करीम

वैभव की बैटिंग देखकर पूर्व क्रिकेटर सबा करीम भी दंग हैं। उन्होंने एक ऐसी तुलना कर दी है जिसने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है। सबा करीम ने कहा, मैंने उस वक्त सचिन तेंदुलकर में जितनी पावर देखी थी, वैभव में उससे भी ज्यादा पावर है। मैं तकनीक की नहीं, शुद्ध पावर की बात कर रहा हूं। इस लड़के की बैट स्पीड और हाई बैकलिफ्ट अविश्वसनीय है। यह कोई कोच नहीं सिखा सकता, यह पैदाइशी हुनर है।'

मैदान पर वैभव का 'हल्ला बोल'

वैभव सूर्यवंशी सिर्फ बातें नहीं कर रहे, उनके आंकड़े इसकी गवाही देते हैं। उन्होंने आईपीएल 2025 में सिर्फ 14 साल की उम्र में 35 गेंदों में शतक जड़ा था। अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में 80 गेंदों पर 175 रनों की तूफानी पारी खेलकर भारत को चैंपियन बनाया था। आईपीएल 2026 में अब तक 6 मैचों में 236 के स्ट्राइक रेट से 247 रन बना चुके हैं और ऑरेंज कैप की रेस में चौथे नंबर पर हैं। महज 13 मैचों के आईपीएल करियर में 200 से ऊपर के स्ट्राइक रेट से लगभग 500 रन बनाना यह बताता है कि टीम इंडिया का भविष्य सुरक्षित हाथों में है।