5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs NZ: शुभमन गिल ने जड़ा दोहरा शतक, भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 350 रनों का लक्ष्य

IND vs NZ: शुभमन गिल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 149 गेंद पर 208 रनों की पारी खेली इस दौरान उन्होंने 9 सिक्स और 19 चौके लगाए। इसी के साथ वे वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज हैं। वहीं भारत के लिए ऐसा करने वाले पांचवे खिलाड़ी हैं।

2 min read
Google source verification
230.jpg

India vs New Zealand 1st ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुक़ाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए अपने वनडे करियर का पहला दोहरा शतक जड़ दिया। इस दोहरे शतक की मदद से भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 350 रन का विशाल लक्ष्य रखा है।

शुभमन गिल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 149 गेंद पर 208 रनों की पारी खेली इस दौरान उन्होंने 9 सिक्स और 19 चौके लगाए। इसी के साथ वे वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज हैं। वहीं भारत के लिए ऐसा करने वाले पांचवे खिलाड़ी हैं। उन से पहले दिग्गज सचिन तेंदुलकर, पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ऐसा और खब्बू बल्लेबाज ईशान किशन ऐसा कर चुके हैं। इससे पहले ईशान किशन ने बांग्‍लादेश के खिलाफ 131 गेंदों पर 210 रन बनाए थे।

इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने भारत को बेहतरीन शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी करते हुए 60 रन जोड़े। लेकिन तभी कप्तान रोहित शर्मा 38 गेंद में 34 रन बनाकर आउट हो गए। ब्लेयर टिकनर की गेंद पर वे मिशेल सैंटनर को कैच दे बैठे।

88 रन के स्कोर पर भारतीय टीम को दूसरा झटका लगा। विराट कोहली 10 गेंद में आठ रन बनाकर आउट हो गए। मिशेल सैंटनर ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। विराट कोहली ने अपनी पारी में एक चौका लगाया। इसी बीच शुभमन गिल ने अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 52 गेंद में अपने 50 रन पूरे किए।

110 रन के स्कोर पर भारत का तीसरा विकेट गिरा। ईशान किशन 14 गेंद में पांच रन बनाकर आउट हुए। लोकी फर्ग्यूसन ने उन्हें विकेटकीपर ईशान किशन के हाथों कैच कराया। किशन ने अपने पिछले मैच में दोहरा शतक लगाया था और एक बार फिर उनसे बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह छोटे स्कोर पर आउट हो गए।

ईशान किशन के छोटे स्कोर पर आउट होने के बाद शुभमन गिल ने सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर भारतीय पारी को संभाला। दोनों ने अर्धशतकीय साझेदारी करते हुए टीम को 150 के पार पहुंचाया। तभी 175 रन के स्कोर पर भारत का चौथा विकेट गिरा। सूर्यकुमार यादव 26 गेंद में 31 रन बनाकर आउट हुए। डेरिल मिशेल ने उन्हें मिशेल सैंटनर के हाथों कैच कराया।

इसी बीच शुभमन गिल ने अपने वनडे करिय का तीसरा शतक पूरा किया। उन्होंने लगातार दूसरी पारी में शतक लगाया। इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ मैच में भी उन्होंने शतकीय पारी खेली थी। गिल ने 87 गेंदों में अपने 100 रन पूरे किए। इसके बाद हार्दिक पांड्या को डेरेल मिचेल ने 40वें ओवर की चौथी गेंद पर आउट किया। वह 38 गेंद पर 28 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए। ऐसा लग रहा था कि विकेटकीपर लाथम की गलती से विकेट के ऊपर से वेल्स गिरी है, लेकिन थर्ड अंपायर उन्हें आउट करार दिया।

इसके बाद वॉशिंगटन सुंदर 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें 45वें ओवर की अंतिम गेंद पर हेनरी शिपली ने आउट कर दिया। शिपली ने सुंदर को एलबीडब्ल्यू कर दिया। इसके बाद शुभमन गिल ने अपनी पारी को टीजी से आगे बढ़ाया और 19वीं वनडे पारी में दोहरा शतक जड़ दिया। उन्होंने लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर लगातार तीन छक्के लगाकर 200 रन का आंकड़ा छुआ। भारत ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 349 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिशेल और हेनरी शिपली ने दो- दो। लोकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर और मिशेल सैंटनर ने एक -एक विकेट लिए।