
Rohit Sharma virat kohli India vs Pakistan, Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 का तीसरा मुक़ाबला मेजबान पाकिस्तान और प्रतिद्वंद्विता भारत के बीच खेला जा रहा है। श्रीलंका के पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में पाकिस्तानी तेज गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों की हालत खस्ता कर दी है। पाक की पेस गेंदबाजी के सामने भारतीय टॉप ऑर्डर पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुआ और मात्र 66 के स्कोर पर पहले चार बल्लेबाज पवेलियन लौट गए।
पाकिस्तान के लिए के बार फिर शाहीन शाह अफरीदी ने बेहतरीन गेंदबाजी की और भारतीय बल्लेबाजों को क्रीज़ पर टिकने का मौका नहीं दिया। इस फ्लॉप प्रदर्शन के साथ भारतीय बल्लेबाजों ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। दरअसल यह पहली बार है जब एशिया कप में भारत के टॉप तीन बल्लेबाज क्लीन बोल्ड हुए हैं। सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल, कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली तीनों इस मैच में बोल्ड हुए हैं।
रोहित और कोहली को शाहीन अफरीदी ने बोल्ड किया। वहीं गिल हारिस रऊफ की गेंद पर आउट हुए। इस मैच में शाहीन अफरीदी ने इनस्विंग गेंद पर रोहित को क्लीन बोल्ड किया। यह ठीक वैसी ही गेंद थी जैसा उन्होंने 2021 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान रोहित को फेंकी थी और उन्हें आउट किया था। रोहित 22 गेंदों में 11 रन बना सके। इसके कुछ देर बार अफरीदी ने कोहली को भी बोल्ड मारा। अफरीदी की अंदर आती गेंद कोहली समझ नहीं पाये और 22 गेंदों में 11 रन बना कर पवेलियन लौट गए।
वहीं हारिस रऊफ ने 15वें ओवर की पहली गेंद पर शुभमन गिल को क्लीन बोल्ड किया। गिल ने 32 गेंद पर 10 रन बनाए।
Published on:
02 Sept 2023 05:44 pm
