1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शुभमन गिल स्विमिंग पूल में सारा अली खान के साथ आए नजर! फोटो हुई वायरल

Shubman Gill and Sara Ali Khan : टीम इंडिया के स्टार सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल का नाम कभी सारा अली खान तो कभी सारा तेंदुलकर के नाम से जोड़ा जाता है। वहीं, अब शुभमन गिल की एक फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है, जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान भी दिख रही हैं।

2 min read
Google source verification
shubman-gill-and-sara-ali-khan.jpg

शुभमन गिल स्विमिंग पूल में सारा अली खान के साथ आए नजर! फोटो हुई वायरल।

Shubman Gill and Sara Ali Khan : टीम इंडिया के स्टार सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल का नाम कभी सारा अली खान तो कभी सारा तेंदुलकर के नाम से जोड़ा जाता है। वहीं, गिल भी सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव रहते हैं और अपनी लेटेस्‍ट फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्‍ट करते रहते हैं। उनकी कई पोस्‍ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। हाल ही में गिल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वह स्विमिंग पूल के पास खड़े नजर आ रहे हैं। इसके बाद शुभमन गिल की एक और फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है, जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान भी दिख रही हैं। जब इस फोटो की पड़ताल की गई तो हैरान करने वाली सच्‍चाई सामने आ गई।


शुभमन गिल ने पोस्‍ट किया था ये फोटो

दरअसल, शुभमन गिल इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहते हैं। इंस्टा पर उनके 7 मिलियन से भी अधिक फॉलोअर है। वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल के बाद गिल भी टीम इंडिया के अन्‍य खिलाडि़यों की तरह छुट्टी पर थे। उन्‍होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो पोस्‍ट की थी, जिसमें वह छुट्टी इंजॉय करते दिख रहे हैं।

पड़ताल के बाद सामने आया फोटो का सच

शुभमन गिल की इस फोटो के बाद सोशल मीडिया पर एक और फोटो तेजी से वायरल हुई है, जिसमें उनके साथ सारा अली खान भी नजर आ रही हैं। जब इस फोटो की पड़ताल की गई तो पता चला कि‍ किसी ने बड़ी सफाई से शुभमन गिल के फोटो की एडिटिंग करते हुए सारा अली खान की तस्वीर को जोड़ा है। आपको बता दें कि शुभमन गिल और बॉलीवुड एक्‍ट्रेस सारा अली खान को एक-दूसरे को डेट भी कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें : ऋषभ पंत वापसी के बाद नहीं कर पाएंगे विकेटकीपिंग, BCCI अधिकारी ने दी जानकारी


सारा तेंदुलकर के साथ भी जुड़ा नाम

शुभमन गिल का नाम महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के साथ भी जुड़ चुका है। हालांकि, सारा और गिल ने एक-दूसरे के साथ अपने रिश्ते को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। इन दोनों के फैंस का मानना है कि ये दोनों एक-दूसरे को डेट करते हैं।

यह भी पढ़ें : भारत-पाकिस्तान के फैंस के लिए खुशखबरी, वर्ल्ड कप के लिए PCB ने उठाया बड़ा कदम

Story Loader