31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rishabh Pant : क्‍या ऋषभ पंत वापसी के तुरंत बाद नहीं कर पाएंगे विकेटकीपिंग, BCCI अधिकारी ने दी बड़ी जानकारी

Rishabh Pant : टीम इंडिया के स्‍टार विकेटकीपर बल्‍लेबाज ऋषभ पंत को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया है कि पंत को अभ्‍यास पर वापसी के बाद विकेटकीपिंग शुरू करने में 3 से 6 महीने का समय लग सकता है या फिर उससे भी अधिक समय लग सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 3 Jul 2023, 10:06 AM IST

rishabh-pant.jpg

ऋषभ पंत वापसी के बाद नहीं कर पाएंगे विकेटकीपिंग, BCCI अधिकारी ने दी बड़ी जानकारी।

Rishabh Pant : भारतीय टीम के स्‍टार विकेटकीपर बल्‍लेबाज ऋषभ पंत इन दिनों नेशनल क्रिकेट एकेडमी में अपनी चोट से उबर रहे हैं। वह एनसीए में रिहैब की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। कार हादसे में चोटिल हुए पंत तेजी से रिकवरी कर रहे हैं। हालांकि, अभी भी ये सवाल बना हुआ है कि क्‍या वह ठीक होने के बाद विकेटकीपिंग की जिम्‍मेदारी संभाल सकेंगे या नहीं? कार दुर्घटना के बाद उनकी कई सर्जरी हुई हैं। ऐसे में देखने वाली बात ये होगी कि वह विकेटकीपिंग का वर्कलोड संभाल पाएंगे या नहीं? इसको लेकर बीसीसीआई की ओर से एक बेहद अहम जानकारी सामने आ रही है, जो भारतीय फैंस को निराश कर सकती है।


बीसीसीआई के एक अधिकारी ने इनसाइडस्पोर्ट से बातचीत के दौरान पंत को लेकर बड़ा खुलासा किया है। अधिकारी ने बताया कि यह कह पाना बेहद मुश्किल है कि ऋषभ पंत सीधे विकेटकीपिंग शुरू कर सकेंगे। उन्‍होंने आगे कहा कि पंत की रिकवरी अच्‍छी है। हालांकि अभी यह कह पाना काफी मुश्किल है कि वह सीधा विकेटकीपिंग शुरू करेंगे या नहीं?

3 से 6 महीने या उससे अधिक लग सकता है समय

उन्‍होंने कहा कि पंत को अभ्‍यास पर वापसी के बाद विकेटकीपिंग शुरू करने में 3 से 6 महीने का समय लग सकता है या फिर उससे भी अधिक समय लग सकता है। हम उनके विषय में पक्का कुछ नहीं सकते हैं। हमें इसे धीरे-धीरे लेना होगा। पंत अभी युवा हैं और उनके पास खेलने के लिए काफी समय है। लेकिन, पंत को जिस तरह की इंजरी है, वह कोई जल्दबाजी नहीं कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : असहनीय दर्द में भी इस खिलाड़ी ने 27 मिनट की बैटिंग, तालियों से गूंजा मैदान

दिल्ली कैपिटल्स अगले सीजन में भी मिस करेगी पंत की विकेटकीपिंग!

ऋषभ पंत कब से वापसी करेंगे आधिकारिक तौर पर इस संबंध में कोई पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन, माना जा रहा है कि वह 2024 तक वापसी कर सकते हैं। इस स्थिति में आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स ऋषभ पंत की विकेटकीपिंग को मिस कर सकती है। आईपीएल 2023 में पंत के स्‍थान पर वॉर्नर ने कप्‍तानी की थी, लेकिन दिल्ली को अभी तक कोई पंत जैस अच्‍छा विकेटकीपर नहीं मिल सका है।

यह भी पढ़ें :वेस्‍टइंडीज 48 साल बाद वर्ल्ड कप से बाहर, इन 5 वजह से टूटा सपना