रजा और चतारा के अलावा ब्रायन बेनेट, ब्लेसिंग मुजाराबानी, वेलिंगटन मसकदज़ा और ल्यूक जोंगवे ने भी एक - एक सफलता हासिल की। इस जीत के साथ जिम्बाब्वे पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 से आगे हो गया है। यह पहली बार नहीं है जब जिम्बाब्वे ने भारत को सीरीज का पहला मुक़ाबला हराया है। 2016 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली भारतीय टीम को सीरीज के पहले मैच में हार मिली थी, लेकिन उसके बाद टीम इंडिया ने वापसी करते हुए आखिरी के दोनों मैच जीतकर सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी।