15 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्रीलंका के कप्तान ने अपने रिकॉर्ड तोड़ गेंदबाज को जमकर सराहा, कहा- वो तो स्टील का बना है

श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका को अंतिम वनडे मैच में 178 रनों से मात दी।

2 min read
Google source verification

image

Akashdeep Singh

Aug 13, 2018

नई दिल्ली। श्रीलंका क्रिकेट टीम के कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांचवें और अंतिम वनडे मैच में बेहतरीन गेंदबाजी करने वाले अकिला धनंजय की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह स्टील के बने हुए हैं। श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका को अंतिम वनडे मैच में 178 रनों से मात दी। श्रीलंका ने सीरीज के आखिरी दो मैचों में जीत दर्ज की लेकिन पांच वनडे मैचों की इस सीरीज में दक्षिण अफ्रीका ने पहले तीन मैचों में जीत हासिल कर 3-2 से सीरीज अपने नाम कर ली। दोनों टीमों के बीच अब 14 अगस्त को कोलंबो में एकमात्र टी-20 मैच खेला जाएगा।


मैथ्यूज ने अकिला को सराहा-
इस मैच में श्रीलंका के लिए धनंजय ने 29 रन देकर छह विकेट लिए। उन्होंने पूरी सीरीज में कुल 14 विकेट हासिल किए। मैथ्यूज ने कहा, "अकीला तो स्टील के बने हुए हैं। मैचों में रन हासिल करना और आखिरी मैच में शानदार छह विकेट लेना। पिछले डेढ़ वर्षो में उन्होंने टीम के लिए अच्छी गेंदबाजी की है।" मैथ्यूज ने कहा, "आप कुछ दिनों का आराम कर सकते हैं, लेकिन धनंजय नियमित रूप से अपना प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने एक बार फिर दर्शा दिया है कि वह क्या कर सकते हैं।"


धनंजय का रिकॉर्ड-
श्रीलंका के लिए धनंजय ने 29 रन देकर छह विकेट लिए और उन्हें मैन आफ द मैच का पुरस्कार मिला। इससे पहले धनंजय ने भारत के खिलाफ 10 ओवरों में 54 रन देकर 6 विकेट झटके थे। यह मैच अगस्त 2017 में खेला गया था। दो बार ODI में 6 विकेट लेने वाले वो चौथे स्पिन गेंदबाज हैं। इससे पहले अजंथा मेंडिस (6/13 & 6/29), शाहिद अफरीदी(6/38 & 7/12) और राशिद खान(6/43 & 7/18) ODI में दो बार 6 विकेट ले चुके हैं।


मैच का हाल-
श्रीलंका ने यहां आर प्रेमदासा स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 299 रन का मजबूत स्कोर बनाया और फिर धनंजय की कमाल की गेंदबाजी से दक्षिणी अफ्रीकी टीम को 24.4 ओवर में 121 रन पर समेट दिया।