
ICC Women’s T20I Team of Year 2024: भारत की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना, विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋचा घोष और ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को शनिवार को ICC महिला T20i टीम ऑफ ईयर 2024 में नामित किया गया है। इस टीम में तीन भारतीय खिलाड़ियों के अलावा दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के दो-दो जबकि इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड और पाकिस्तान से एक-एक खिलाड़ी शामिल हैं।
भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा को शुक्रवार को जारी ICC वनडे टीम ऑफ द ईयर 2024 में भी शामिल किया गया है। वैसे देखा जाए तो टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में स्मृति मंधाना ने साल 2024 की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू मैदान पर शानदार अर्द्धशतक लगाते हुए की थी। वहीं साल 2024 का समापन वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार तीन अर्द्धशतक जड़कर किया था। इस दौरान भारतीय ओपनर ने 23 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 42.38 की औसत और 126.53 की स्ट्राइक रेट से कुल 763 रन बनाए, जिसमें 8 अर्द्धशतक शामिल हैं। इस दौरान स्मृति मंधाना महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में दूसरे नंबर पर पहुंच गई।
ऋचा घोष भी 2024 में टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने वाली महिला खिलाड़ियों में से एक थी। उन्होंने पिछले साल यूएई के खिलाफ 29 गेंद में 64 रन की शानदार पारी खेली थी। पिछले साल उन्होंने 21 मैचों में 33.18 की औसत और 156.65 के स्ट्राइक रेट से कुल 365 रन बनाए थे, जिसमें 2 अर्द्धशतक शामिल हैं।
स्पिन ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने 2024 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6.01 की इकॉनमी रेट से से 30 विकेट चटकाए थे। भारतीय टीम की सफलता में उनका महत्वपूर्ण योगदान था। उन्होंने एशिय कप में पाकिस्तान और नेपाल के खिलाफ 3-3 विकेट भी झटके थे।
लौरा वोल्वार्ड्ट (दक्षिण अफ्रीका, कप्तान)
मारिजाने कैप (दक्षिण अफ्रीका)
स्मृति मंधाना ( भारत)
ऋचा घोष (विकेट-कीपर, भारत)
दीप्ति शर्मा (भारत)
चमारी अट्टापट्टू (श्रीलंका)
हेली मैथ्यूज (वेस्टइंडीज)
नेट सीवर ब्रंट (इंग्लैंड)
अमेलिया केर (ऑस्ट्रेलिया)
ओर्ला प्रेंडरगैस्ट (आयरलैंड)
सादिया इकबाल (पाकिस्तान)
Published on:
25 Jan 2025 04:02 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
