7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लंका प्रीमियर लीग के दौरान मैदान में घुसा सांप, दिनेश कार्तिक ने कुछ इस तरह उड़ाया बांग्लादेश का मजाक

गॉल द्वारा दिये गए 181 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दांबुला की टीम जब बल्लेबाजी कर रही तब चौथे ओवर के बाद मैदान पर सांप ने एंट्री मारी। उस दौरान धनंजय डिसिल्वा 4 और कुसल परेरा 20 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे और ओवर बांग्लादेश के दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन कर रहे थे। शकीब ने ही बल्लेबाज को सांप दिखाया और फिर अंपायर को भी इसके बारे में जानकारी दी गई।

2 min read
Google source verification
dk.png

लंका प्रीमियर लीग (LPL) के चौथे संस्करण का दूसरा मुकाबला गॉल टाइटंस और दांबुला ओरा के बीच खेला गया। यह रोमचक मुक़ाबला सुपर ओवर तक गया। जिसमें गॉल टाइटंस ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दांबुला ओरा को हरा दिया। लेकिन इस मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ। जिसके चलते सोशल मीडिया पर बांग्लादेश क्रिकेट टीम ट्रोल हो रही है।

दरअसल लाइव मैच के दौरान जब सारे खिलाड़ी मैच में व्यस्त थे तभी अचानक एक खतरनाक सांप मैदान में आ गया। गॉल द्वारा दिये गए 181 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दांबुला की टीम जब बल्लेबाजी कर रही तब चौथे ओवर के बाद मैदान पर सांप ने एंट्री मारी। उस दौरान धनंजय डिसिल्वा 4 और कुसल परेरा 20 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे और ओवर बांग्लादेश के दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन कर रहे थे। शकीब ने ही बल्लेबाज को सांप दिखाया और फिर अंपायर को भी इसके बारे में जानकारी दी गई।

इस घटना पर भारतीय विकेट कीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने ट्वीट करते हुए बांग्लादेश क्रिकेट टीम की छुटकी ली है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग टीम को ट्रोल भी कर रहे हैं। कार्तिक ने लिखा, 'नागिन इस बैक, मुझे लगा ये बांग्लादेश में थी।

दरअसल बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच जब भी मैच होता है। खिलाड़ी एक दूसरे को चिड़ाने के लिए नागिन डांस करते हैं। इसकी शुरुआत निदहास ट्रॉफी के दौरान हुई थी। तब श्रीलंका को हराने के बाद बांग्लादेश की टीम ने जमकर नागिन डांस किया और दोनों टीमों के कुछ खिलाड़ियों के बीच काफी कहा सुनी हुई थी। यहां से नागिन डांस दोनों देशों के बीच प्रतिद्वंदता का अहम हिस्सा बन गया।

इस मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए गॉल टाइटंस ने 5 विकेट पर 180 रन का स्कोर बनाए। जवाब में दांबुला की टीम भी इसी स्कोर पर आकर रुक गई और मैच का फैसला सुपर ओवर के जरिए किया गया।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग