27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘वैभव सूर्यवंशी टेस्ट क्रिकेट के लिए तैयार नहीं’, सौरव गांगुली ने बताया कब मिलनी चाहिए टी20 टीम में जगह

Vaibhav Suryavanshi in IPL 2026: आईपीएल 2026 में शानदार बल्लेबाजी करने वाले वैभव सूर्यवंशी को लेकर टीम इंडिया में चयन की चर्चा तेज हो गई है। पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी उनके करियर को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है।

2 min read
Google source verification
Vaibhav Suryavanshi

वैभव सूर्यवंशी (फोटो- IANS)

Sourav Ganguly on Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2026 में रनों का अंबार लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी के टीम इंडिया में सेलेक्शन को लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है। हाल ही में जब अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम चुनी गई थी, तो उसमें सूर्यवंशी को जगह नहीं मिली। इसके बाद कई क्रिकेटर्स ने अपनी अलग-अलग राय रखी। इस मामले पर सौरव गांगुली का बयान आया है और उन्होंने सूर्यवंशी के करियर को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है।

India A टीम में चुने गए सूर्यवंशी

आईपीएल के खत्म होते ही इंडिया ए की श्रीलंका में होने वाली ट्राई सीरीज खेलेगी, जिसकी कमान तिलक वर्मा संभालेंगे। इस टीम में सूर्यवंशी को जगह मिल गई है। हालांकि सवाल अभी भी है यह है कि वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया की नेशनल टीम के लिए कब खेलेंगे। इसको लेकर कई क्रिकेटर्स ने अपनी राय दी है। कुछ का मानना है कि उन्हें जितना जल्दी हो सके उतना टी20 टीम में जगह दे देनी चाहिए, तो वहीं कुछ ने उनकी फिटनेस और फील्डिंग को लेकर सवाल उठाए हैं।

गांगुली ने की सूर्यवंशी की तारीफ

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी उनके करियर को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। गांगुली का कहना है कि वैभव सूर्यवंशी को जितना जल्दी हो सके उतना टी20 टीम में जगह दे देनी चाहिए। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि सूर्यवंशी अभी टेस्ट क्रिकेट के लिए तैयार नहीं हैं। गांगुली का मानना है कि टेस्ट टीम में जगह बनाने के लिए उन्हें फर्स्ट क्लास क्रिकेट में और रन बनाने होंगे। उनकी प्रतिभा की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि वह भारत का भविष्य हैं और इस 15 साल के लड़के को इस तरह बल्लेबाजी करते देखना अद्भुत है।

इसके अलावा सौरव गांगुली ने आकिब नबी को न चुनकर प्रिंस यादव को मौका देने पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि रणजी ट्रॉफी में बेहतरीन गेंदबाजी करने वाले प्रिंस यादव भी प्रतिभाशाली हैं और आकिब नबी भी अच्छी रफ्तार से गेंद डालते हैं। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि चयनकर्ताओं ने प्रिंस को मौका देकर शानदार काम किया है।” हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि दोनों खिलाड़ियों का चयन होना चाहिए था, क्योंकि अगर आपके पास तेज रफ्तार है तो उसे सिर्फ फर्स्ट क्लास क्रिकेट तक सीमित नहीं रखना चाहिए।