
सीएसके के पूर्व कप्तान एमएस धोनी। (फोटो सोर्स: एक्स@/ChennaiIPL)
CSK CEO Kasi Viswanathan on MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2026 से बाहर हो चुकी है, जिसके बाद एमएस धोनी को अगले सीजन में कोच बनाने की मांग जोर पकड़ रही है। इसी बीच टीम के सीईओ कासी विश्वनाथन ने एमएस धोनी को फ्रेंचाइजी के 'पक्के खिलाड़ी' बताया है और इशारा किया है कि टीम मैनेजमेंट उन्हें जल्द ही हेड कोच बना सकता है। लीग शुरू होने के बाद यह पहली बार है, जब धोनी इस साल टूर्नामेंट में एक भी मैच में नहीं खेले। अब अंदाजा लगाया जा रहा है कि आईपीएल 2026 धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है, जैसा कि पिछले कुछ सालों में कई बार हुआ है। वहीं, सीएसके सीईओ ने बताया कि फ्रेंचाइजी धोनी से आगे क्या उम्मीद करती है।
रेवस्पोर्ट्स को दिए एक इंटरव्यू में सीएसके सीईओ ने साफ किया कि हमने अभी तक एमएस से कोई बात नहीं की है, क्योंकि जैसा कि आप जानते हैं कि अपने फैसले वह खुद लेते हैं और हम इसका सम्मान करते हैं। हम हमेशा चाहेंगे कि वह सीएसके में किसी भी हैसियत से परमानेंट फिक्सचर के तौर पर रहें, चाहे वह खिलाड़ी हों, कोच हों या फिर मेंटर। जो भी हो, यह इस बात पर निर्भर करता है कि वह क्या फैसला करते हैं। हर फैसला उन पर निर्भर करता है।
विश्वनाथन का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब टीम के लगातार तीसरी बार आईपीएल प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई है और हेड कोच के तौर पर स्टीफन फ्लेमिंग की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पिछले हफ्ते ही सीएसके के पूर्व स्टार आर अश्विन ने धोनी को फ्लेमिंग की जगह हेड कोच बनाने के आइडिया का सपोर्ट किया था। इसके साथ ही यह भी कहा था कि जब धोनी मौजूद हैं तो टीम को कहीं और देखने की जरूरत नहीं है।
धोनी को सीएसके का अगला हेड कोच बनाने के पीछे कई मजबूत कारण हैं। पहला, वह टीम को किसी और से बेहतर जानते हैं और आईपीएल 2026 का हिस्सा न होने के बावजूद युवा खिलाड़ियों को सीएसके के लिए तैयार करने में एक्टिव रूप से शामिल रहे हैं। दूसरा, आईपीएल 2027 के समय धोनी 45 साल के होंगे। तीसरा यह कि वह सबसे अच्छे कप्तान रहे हैं, उनकी कप्तान में सीएसके ने पांच टाइटल जीते हैं। इसलिए सीएसके के लिए बेहतर होगा कि फ्लेमिंग की जगह धोनी को कमान सौंपे।
Published on:
27 May 2026 01:24 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
IPL 2026
