डी कॉक ने 87 रन बनाए-
दक्षिण अफ्रीका के लिए सलामी बल्लेबाल क्विंटन डी कॉक ने 78 गेंदों पर 13 चौकों और एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 87 रन बनाए। कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 41 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 49, हाशिम अमला ने 43 गेंदों पर 43, ज्यां पॉल ड्यूमिनी ने 29 गेंदों पर 32 रन और विलेम मुल्डर ने 31 गेंदों पर नाबाद 19 रन का योगदान दिया। श्रीलंका की ओर से अकिला धनंजय ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए। सुरंगा लकमल, कासुन रजीथा और थिसारा परेरा को एक-एक विकेट मिला। डी कॉक को उनकी मैच जिताऊ पारी के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।