नई दिल्ली। भारत से बेटी-रोटी का संबंध रखने वाला देश नेपाल आज अपना पहला एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल रहा है। नेपाल और नीदरलैंड के बीच इस समय दो एकदिवसीय मैचों की सीरीज का पहला मैच इस समय खेला जा रहा है। जहां नीदरलैंड ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। नेपाल के कप्तान पारस ने खाडका ने मैच का पहला ओवर सोमपाल कामी को दिया। पहला ओवर फेंकने वाले कामी ने अपनी पहली गेंद के साथ ही एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। सोमपाल नेपाल की ओर से एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पहली गेंद फेंकने वाले गेंदबाज बने।