नई दिल्ली।नेपाल क्रिकेट टीम आज इतिहास रचने जा रही है। नेपाल की टीम आज अपना डेब्यू वनडे मैच नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलेगी। इस मैच का आयोजन एंसटेलवीन, नीदरलैंड्स में किया गया हैं। नेपाल वनडे में पदार्पण करने वाली विश्व की 27वीं टीम बनेगी। पारस खड़का की कप्तानी वाली नेपाल को वनडे खेलने का दर्जा 15 मार्च को प्राप्त हुआ था। अब वह 1 और 3 अगस्त को नीदरलैंड्स के खिलाफ दो वनडे मैच खेलेगी। हाल ही में आयरलैंड और अफगानिस्तान की टीम ने अपना पहला टेस्ट मैच खेला था।