जिम्बाब्वे में खेली जा रही आईसीसी विश्व कप क्वालीफायर के प्ले ऑफ मुकाबले में पपुआ न्यू गिनी को 6 विकेट से हरा नेपाल ने पहली बार एकदिवसीए अंतरराष्ट्रीय खेलने का दर्जा हासिल कर इतिहास रचा। यह मैच गुरुवार को ओल्ड हरारीअन्स स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया था। सातवें से दसवें स्थान के लिए होने वाले प्ले ऑफ मैच में नेपाल ने न्यू गिनी के बनाए गए 114 रनो के लक्ष्य को 6 विकेट रहते प्राप्त कर यह कारनामा किया।