7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

T20: भारत के खिलाफ अहम मैच से पहले श्रीलंका को लगा झटका, इस वजह से कप्तान चांडीमल हुए निलंबित

निदहास ट्रॉफी के दूसरे राउंड के पहले मैच में आज श्रीलंका का सामना भारत से होना है। इस मैच में कप्तान दिनेश चांडीमल नहीं खेल पाएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 12 Mar 2018, 11:20 AM IST

chandimal

नई दिल्ली। श्रीलंका की आजादी के 70 साल पूरे होने की खुशी में आयोजित त्रिकोणीय सीरीज के दूसरे राउंड के मैच आज से शुरू हो रहे हैं। राउंड-2 के पहले मैच में आज भारत का सामना मेजबान श्रीलंका की टीम से होना है। इस मैच में भारतीय टीम पिछले मैच में मिली हार का बदला चुकाने के इरादे से उतर रही है। उधर मेजबान टीम को मैच से पहले ही एक बड़ा झटका लगा है। श्रीलंका के कप्तान दिनेश चांडीमल को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने दो मैचों के लिए निलंबित कर दिया है। ऐसे में इस अहम मुकाबले में मेजबान टीम की कोशिशों को बड़ा झटका लगा है।

इस वजह से किया गया निलंबित -
कप्तान दिनेश चांडीमल को धीमी ओवर गति के कारण टी-20 ट्राई सीरीज सीरीज के अगले 2 मैचों से निलंबित कर दिया गया है। श्रीलंका की टीम ने सीरीज के तीसरे मैच में बांग्लादेश के खिलाफ धीमी ओवर गति से गेंदबाजी की। श्रीलंका ने तय समय में 4 ओवर कम किए। इस वजह से कप्तान चांडीमल को 2 मैचों के लिए बाहर होना पड़ा। गौरतलब हो कि इस मैच में श्रीलंका के दिए 214 रनों के लक्ष्य को बांग्लादेश की टीम ने हासिल किया था।

अगले मैच में नहीं खेल सकेंगे चांडीमल -
आज के मैच के साथ-साथ चांडीमल 16 मार्च को बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले आखिरी राउंड रॉबिन मैच में भी नहीं खेल पाएंगे। श्रीलंका अगर फाइनल में पहुंचता है, तो चांडीमल उसमें खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे। बता दें कि चांडीमल को आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5.2 का दोषी पाया गया। इस अनुच्छेद के अनुसार 2 ओवर कम करने पर टीम के खिलाड़ियों पर मैच फीस का 10 प्रतिशत, जबकि इसके बाद अगले प्रत्येक ओवर के लिए 20% जुर्माना लगता है।

बांग्लादेशी कप्तान और टीम पर भी जुर्माना -
सीरीज के तीसरे मैच में धीमी ओवर गति का शिकार दोनों टीमें हुई। बांग्लादेश की गेंदबाजी के दौरान कप्तान महमुदुल्ला तय समय में एक ओवर कम गेंदबाजी करा सके। इस कारण से उनपर भी जुर्माना लगाया गया है। आईसीसी मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड ने सुनवाई के बाद यह सजा सुनाई। महमुदुल्ला पर मैच फीस का 20% और उनके खिलाड़ियों पर 10% जुर्माना लगाया गया है। कप्तान चांडीमल के साथ-साथ श्रीलंका के प्रत्येक खिलाड़ी पर भी मैच फीस का 60% जुर्माना लगा है।