6 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केप टाउन टेस्ट में बारिश के बाद भी दक्षिण अफ्रीका खुश जानें क्यों

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन की शुरुआत में बारिश ने बाधा डाल दी है।
2 min read
Google source verification

•

image

Kuldeep Panwar

•

Jan 07, 2018

South Africa happy even after the rain in Cape Town Test

नई दिल्ली। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन की शुरुआत में बारिश ने बाधा डाल दी है। बारिश के कारण अब तीसरे दिन के मैच की शुरुआत देरी से होगी। उल्लेखनीय है कि दोनों टीमों के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। इसमें केप टाउन के न्यूलैंड्स में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला मैच जारी है। जहां दक्षिण अफ्रीका की इस मैच में मजबूत पकड़ थी उसके बावजूत अफ़्रीकी खिलाड़ी बारिश से बेहद खुश है।

सूखे की मार झेल रहा है केप टाउन
दरअसल इन दिनों केप टाउन सूखे की मार झेल रहा है। ऐसे में यहाँ मैच करने को ले कर भी सवाल खड़े हुए थे, पानी के इतेमाल को ले कर प्रशासन द्वारा सख्त निर्देश दिए गए थे। सूखे के चलते मैच से पहले यहां पिच की सिचाई भी ढंग से नहीं की गई हालत इतनी खराब थी के खिलाड़ियों को प्रशासन के सख्त निर्देश थे की कोई भी खिलाड़ी दो मिनट से ज्यादा शावर के नीचे नहीं खड़ा होगा ताकि खिलाड़ी नहाने के लिए कम से कम पानी का उपयोग करें। खेल के तीसरे दिन हो रही बारिश से दक्षिण अफ्रीका के लोगों ने राहत की साँस ली होगी। वहीं अफ़्रीकी गेंदबाजों को भी इसका फायदा मिलेगा बारिश की वजह से तेज गेंदबाजों को और उछाल मिलेगी।

अफ्रीका की मजबूत स्थिति
बता दें दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 286 रन बनाए थे। जवाब में भारत की शुरुआत बेहद खराब रही और अफ्रीका की तेज गेंदबाजी के सामने कोई भी भारतीय बल्लेबाज टिक नहीं पाया। हालांकि पांड्या ने नीचे शानदार बल्लेबाजी करते हुए 93 रनों की शानदार पारी खेली और भारत को 200 रनों के पार लगाया। दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में दो विकेट के नुकसान पर 65 रन बना लिए हैं। उसने 142 रनों की बढ़त हासिल कर रखी है।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग