24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टूटा इस खिलाड़ी का सपना, साउथ अफ्रीका ने वर्ल्डकप के लिए किया टीम का ऐलान, 17 साल की खिलाड़ी को मिली जगह

ICC Cricket World Cup 2025: वूमेंस क्रिकेट वर्ल्डकप के लिए साउथ अफ्रीकी टीम का ऐलान हो गया है, जिसमें उन्होंने 17 साल की अंडर 19 वर्ल्डकप की स्टार खिलाड़ी को जगह दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 3 Sep 2025, 7:05 PM IST

south africa cricket team womens world cup 2025

साउथ अफ्रीका ने महिला वर्ल्डकप के लिए टीम का किया ऐलान (फोटो- IANS)

South Africa Squad for WC25: भारत में की मेजबानी में खेले जाने वाले आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्डकप 2025 के लिए साउथ अफ्रीका ने बुधवार को 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। आगामी महिला वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय टीम में एक 17 साल की खिलाड़ी को मौका मिला गया, जिसने अंडर 19 वर्ल्डकप में कमाल का प्रदर्शन किया था। टीम की कमान सलामी बल्लेबाज लौरा वोल्वार्ड्ट संभालेंगी। साउथ अफ्रीका की ये टीम युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के मिश्रण से बनी हैं, जो भारत में अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद से आएगी।

साउथ अफ्रीका की इस टीम में एक नाम सबसे ज्यादा चौकाने वाला रहा। टीम में 17 साल की विकेटकीपर-बल्लेबाज कराबो मेसो को शामिल किया गया है। कराबो मेसो ने सीनियर टीम के लिए एक वनडे और पांच टी20 मैच खेले हैं। उन्होंने 2023 और 2025 में अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप में भी भाग लिया और दोनों बार टीम की कमान भी संभाली। मेसो को सीनियर सिनालो जाफ्ता की जगह शामिल किया गया है। इसके अलावा टीम में मारिजान काप, सुने लुस, नादिन डी क्लार्क को भी रखा गया है।

पूर्व कप्तान को नहीं मिली जगह

तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई सुने लुस करेंगी, जबकि अयाबोंगा खाका और मसाबाता क्लास उनका साथ देती नजर आएंगी। पूर्व कप्तान डेन वैन नीकेर्क को टीम में जगह नहीं मिली है। नीकेर्क ने विश्व कप से ठीक पहले अपने संन्यास के फैसले पर यू-टर्न लिया था और ट्रेनिंग कैंप का हिस्सा भी रही थीं। साउथ अफ्रीका 3 अक्टूबर को इंग्लैंड के खिलाफ अपने अभिया का आगाज करेगी। इसके बाद प्रोटियाज वूमेंस इंदौर, विशाखापत्तनम और कोलंबो में अपने अगले 6 मैच खेलेगी।

वूमेंस वर्ल्ड कप 2025 के लिए साउथ अफ्रीका

लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), एनेके बॉश, ताजमिन ब्रिट्स, नादिन डी क्लार्क, एनेरी डर्कसेन, सिनालो जाफ्टा, मारिजैन कप्प, अयाबोंगा खाका, मसाबाता क्लास, सुने लुस, कराबो मेसो, नॉनकुलुलेको म्लाबा, तुमी सेखुखुने, नोंडुमिसो शांगसे और क्लो ट्रायोन।