मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नितीश कुमार रेड्डी ने बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में 18.1 के स्कोर के साथ यो-यो टेस्ट पास कर लिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अब वह रविवार को ही सनराइजर्स हैदराबाद के कैंप में शामिल होंगे। इससे पहले बीसीसीआई की ओर से जारी बयान में कहा गया था कि रेड्डी को 24 जनवरी को साइड स्ट्रेन की चोट लगी थी, जिसके कारण वह शेष श्रृंखला से बाहर हो गए थे। इसके बाद उन्हें चोट के आगे के आकलन के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भेजा गया था।