18 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2023 : आखिर डेविड वॉर्नर ने क्‍यों छुए अपने से छोटे भुवनेश्‍वर कुमार के पैर, जानें क्‍या है पूरा मामला

David Warner Touches Bhuvneshwar Kumar Feet : आईपीएल 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्‍ली कैपिटल्‍स के मैच में अद्भुत नजारा देखने को मिला। जिसे देख हर कोई हैरान रह गया। दिल्‍ली के कप्‍तान डेविड वॉर्नर अपने से छोटे विरोधी टीम सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी भुवनेश्‍वर कुमार के पैर छूते नजर आए।

2 min read
Google source verification
srh-vs-dc-david-warner-touches-bhuvneshwar-kumar-feet-viral-video.jpg

आखिर डेविड वॉर्नर ने क्‍यों छुए अपने से छोटे भुवनेश्‍वर कुमार के पैर?

David Warner Touches Bhuvneshwar Kumar Feet : इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 34वें मैच में बेहद हैरान कर देने वाला नजारा देखने को मिला। जिसे देख हर कोई हैरान रह गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिल्‍ली कैपिटल्‍स टीम के कप्‍तान डेविड वॉर्नर अपने से छोटे विरोधी टीम सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी भुवनेश्‍वर कुमार के पैर छूते नजर आ रहे हैं। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि डेविड वॉर्नर तेजी से भुवनेश्‍वर कुमार की तरफ आते हैं और आते ही भुवी के पैरों में गिर जाते हैं। इस अद्भुत नजारे को देख आसपास खड़े खिलाड़ी भी हैरान रह जाते हैं। आइये आपको बताते हैं कि डेविड वॉर्नर ने आखिर ऐसा क्‍यों किया? आखिर ये पूरा मामला है क्‍या?


दरअसल, दिल्‍ली कैपिटल्‍स और सनराइजर्स हैदराबाद के टॉस के बाद यह वाक्‍या हुआ। डेविड वॉर्नर टॉस के बाद भुवनेश्‍वर कुमार के पास जाते और उनके पास पहुंचते ही उनके पैरों में गिर जाते हैं। इसके बाद भुवनेश्‍वर भी वॉर्नर को कसकर पकड़ते हुए उन्हें गले लगा लेते हैं। यह देख पास खड़े ईशांत शर्मा पहले तो हैरान रह जाते हैं और फिर हंसने लगते हैं।

याद आ गई पुरानी दोस्‍ती

बता दें कि आईपीएल में डेविड वॉर्नर और भुवनेश्‍वर कुमार एक ही टीम सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते थे। फिलहाल भुवी सनराइजर्स का हिस्‍सा हैं तो डेविड वॉर्नर दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं। जब सोमवार को मैच के दौरान डेविड वॉर्नर ने भुवी को देखा तो अपनी पुरानी दोस्‍ती याद आ गई और सरगर्मी के साथ दोनों मिले। वीडियो देखकर लोग कह रहे हैंं कि शोले फिल्म के जय-वीरू की याद आ गई।

यह भी पढ़ें : 5.50 करोड़ के खिलाड़ी ने दिल्ली को दिलाई दूसरी जीत, ये रहे मैच के टर्निंग पॉइंट


भुवी ने की बेहद कसी हुई गेंदबाजी

डेविड वॉर्नर और भुवनेश्वर कुमार के इस वीडियो लोग काफी पसंद कर रहे हैं और अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। मैच में भुवनेश्‍वर के प्रदर्शन की बात की जाए तो उन्होंने शानदार गेंदबाजी की है। भुवी ने 4 ओवर में महज 11 रन देकर 2 विकेट हासिल किए हैं। जबकि डेविड वॉर्नर ने 20 गेंदों का सामना करते हुए 21 रन बनाए हैं।

दिल्ली ने आईपीएल में सबसे छोटे स्कोर का बचाव किया

दिल्ली कैपिटल्स ने पहले खेलते हुए 144 रन का स्‍कोर बनाया था। 145 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स की टीम 6 विकेट के नुकसान पर 137 रन ही बना सकी। इस तरह दिल्‍ली ने ये मैच 7 रन से जीत लिया। बता दें कि दिल्ली ने आईपीएल में सबसे छोटे स्कोर का बचाव किया है। इससे पूर्व दिल्‍ली ने 2009 में 150 के स्कोर का बचाव करते हुए राजस्थान रॉयल्स को हराया था।

यह भी पढ़ें : IPL 2023 में पृथ्वी से लेकर मिचेल मार्श तक ये 5 दिग्‍गज हुए बुरी तरह फेल

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग