18 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

2027 वर्ल्ड कप के लिए ईशान किशन के समर्थन में उतरे सुनील गावस्कर, अश्विन बोले – अफगानिस्तान को ही मारा है, अभी रुक जाओ

अश्विन ने कहा कि ईशान को वर्ल्ड कप टीम में चुनने की बात अभी जल्दबाजी होगी। उन्होंने अफगानिस्तान की कमजोर गेंदबाजी का हवाला देते हुए कहा कि किशन के चयन पर अभी रोक लगनी चाहिए।

3 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Jun 18, 2026

Ishan kishan

ईशान किशन ने जड़ा वनडे करियर का दूसरा शतक (photo - BCCI)

Ishan Kishan, India vs Afghanistan ODI: भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा वनडे मुक़ाबला बुधवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया। टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में 79 गेंदों पर 7 छक्कों और 14 चौकों की मदद से 125 रन की पारी खेली। यह उनके वनडे करियर का दूसरा शतक था। इससे प्रभावित होकर पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने उन्हें वर्ल्ड कप 2027 के लिए चुनने की बात कही है।

गावस्कर ने ईशान को वर्ल्ड कप खिलाने की बात काही

ईशान की इस उम्दा पारी से प्रभावित होकर पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने उन्हें 2027 वर्ल्ड कप की टीम में जगह देने की सिफारिश की। गावस्कर ने मैच के बाद कहा, “मुझे लगता है कि दक्षिण अफ्रीका के लिए उनका वीजा लगभग पक्का हो चुका है। अगर कोई खिलाड़ी ईशान किशन की जगह टीम में आना चाहता है, तो उसे असाधारण प्रदर्शन करना होगा। ईशान टी20 में बड़े मैच विनर साबित हो चुके हैं और इस समय वनडे में भी शानदार फॉर्म में हैं।”

अश्विन की राय बिलकुल अलग

हालांकि, पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इस मामले पर थोड़ी संतुलित राय रखी। अश्विन ने कहा कि ईशान को वर्ल्ड कप टीम में चुनने की बात अभी जल्दबाजी होगी। उन्होंने अफगानिस्तान की कमजोर गेंदबाजी का हवाला देते हुए कहा कि किशन के चयन पर अभी रोक लगनी चाहिए।

ईशान को लेकर जल्दीबाजी नहीं

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “केएल राहुल पहले विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में फर्स्ट चॉइस होंगे। ईशान किशन बैकअप के तौर पर टीम में आ सकते हैं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि इतनी जल्दी ऋषभ पंत को छोड़ देना सही होगा, खासकर जब वर्ल्ड कप दक्षिण अफ्रीका में खेला जाना है। पंत ने वनडे में मिडिल ऑर्डर में अच्छा प्रदर्शन किया है। ईशान ने शानदार पारी खेली है, लेकिन हमें जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए।”

ग्रीम स्वान भी हुए ईशान किशन के मुरीद

इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर ग्रीम स्वान ने भी ईशान किशन की खूब तारीफ की। जियोस्टार पर उन्होंने कहा, “ईशान में मैच की स्थिति के हिसाब से खुद को ढालने की अद्भुत क्षमता है। वह बिना किसी शिकायत के टीम की जरूरत के अनुसार किसी भी भूमिका में खेलने को तैयार रहते हैं। टीम में वापसी के बाद ऐसा लगता है कि वे कभी बाहर ही नहीं गए थे।”

पचास से सौ तक पहुंचने में सिर्फ 19 गेंदें लीं

स्वान ने आगे कहा, “पहली फिफ्टी के लिए वे सावधानी से खेल रहे थे, लेकिन पचास से सौ तक पहुंचने में सिर्फ 19 गेंदें लीं। यह कोई स्लॉगिंग नहीं थी। वे समझदारी से लेग साइड पर जगह बना रहे थे, गेंदबाजों को अपनी लाइन बदलने पर मजबूर कर रहे थे और फिर शानदार लॉफ्टेड एक्स्ट्रा कवर ड्राइव खेल रहे थे। उनकी बल्लेबाजी में परिपक्वता साफ दिख रही थी।”

उन्होंने कहा, "यह एकदम क्लास की निशानी है। लॉन्ग-ऑफ के बाहर का वह शॉट, कुछ ऐसा है जिस पर उन्होंने पिछले दो वर्षों में काम किया है। यह एक ऐसा क्षेत्र था जहां गेंदबाज उन्हें रोक सकते थे, लेकिन वह आगे बढ़े, इस पर काम किया और इसे अपनी ताकत बना लिया, जो शानदार है।"

ईशान किशन की लंबे समय बाद वनडे फॉर्मेट में अफगानिस्तान सीरीज से वापसी हुई है। धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे में उन्होंने 22 गेंदों पर 34 रन बनाए थे। लखनऊ वनडे में उन्होंने 71 गेंदों पर शतक लगाया। किशन ने इस शतक से टी20 के बाद वनडे फॉर्मेट में भी अपनी जगह कहीं न कहीं पक्की कर ली है। देखना होगा, इंग्लैंड वनडे सीरीज में कोहली के वापस आने के बाद किसे भारतीय प्लेइंग इलेवन में उनके लिए जगह खाली करनी पड़ती है।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग