22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SRH vs DC: हैदराबाद से हार के बाद अपने इन प्लेयर्स पर बरसे कप्तान अक्षर पटेल, बताया मैच का टर्निंग पॉइंट

SRH vs DC: IPL 2026 के 31वें मैच में DC को मंगलवार रात हैदराबाद में SRH ने 47 रनों से हरा दिया। इस हार के लिए दिल्‍ली कैपिटल्‍स के कप्‍तान अक्षर पटेल ने अभिषेक शर्मा के रन आउट और कैच छोड़ने को मैच का टर्निंग पॉइट बताते हुए अपने फील्‍डर को जमकर लताड़ा।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Apr 22, 2026

SRH vs DC

दिल्‍ली कैपिटल्‍स के कप्‍तान अक्षर पटेल। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/IPL)

SRH vs DC: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के 31वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों 47 रन से हार का सामना करना पड़ा है। मंगलवार रात हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में अभिषेक शर्मा की 135 रनों की शतकीय पारी के दम पर एसआरएच ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए दो विकेट के नुकसान पर 242 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्‍ली की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 195 रन ही बना सकी। डीसी के कप्तान अक्षर पटेल ने स्वीकारा है कि विपक्षी टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को आउट करने के मौके गंवाना मैच का टर्निंग पॉइंट रहा, अगर वह मौके भुना लिए होते तो नतीजा कुछ और हो सकता था।

हम उन्हें रोक सकते थे- अक्षर

मैच के बाद अक्षर पटेल ने शतकवीर अभिषेक शर्मा को आउट करने के मौकों को गंवाने पर कहा कि उनके रन आउट का मौका और जो कैच हमने छोड़ा, अगर उसे पकड़ लेते तो हम उन्हें रोक सकते थे। लेकिन, अगर कोई बल्लेबाज इतनी अच्छी बल्लेबाजी करे और उसके शॉट्स का निष्पादन बेहतरीन हो तो ऐसे प्रदर्शन का श्रेय उसे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि फील्डिंग का हिस्सा आपके हाथ में होता है। कैच पकड़ना और रन-आउट करना, यह चीजें आप नियंत्रित कर सकते हैं। ऐसे समय में गेंदबाजों का समर्थन करना बहुत जरूरी होता है। मुझे लगता है कि हम वहीं बेहतर कर सकते थे।

'कप्तान भी उसे रोक नहीं सकता'

एसआरएच की पारी के दौरान हेनरिक क्लासेन ने अभिषेक शर्मा का बखूबी साथ दिया। क्लासेन ने 13 गेंदों में 3 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ नाबाद 37 रन बनाए। उन्होंने अभिषेक के साथ तीसरे विकेट के लिए 32 गेंदों में 66 रन की अटूट साझेदारी की। अक्षर ने क्लासेन की तारीफ करते हुए कहा कि जिस तरह दूसरी ओर से क्लासेन ने बल्लेबाजी की, उसमें गेंदबाजों की गलती नहीं थी।

जब कोई बल्लेबाज इस तरह खेलता है तो कप्तान भी उसे रोक नहीं सकता। मैं गेंदबाजों से भी यही कह रहा था कि अगर आपने अपनी प्‍लान सही तरीके से लागू किया और उसके बाद भी उसने अच्छा शॉट खेला तो आप इसमें ज्यादा कुछ नहीं कर सकते। आपको आगे बढ़ना होता है।

'एक खराब दिन मानकर भूल जाना चाहिए'

अगले मैच में टीम में बदलाव के सवाल पर अक्षर ने कहा कि नहीं, अभी ऐसा महसूस नहीं होता। जिस तरह का क्रिकेट चल रहा है, अगर देखें तो हम बल्लेबाजी भी अच्छी कर रहे हैं और गेंदबाजी भी। जब विकेट इतना अच्छा हो, तो इसे एक खराब दिन मानकर भूल जाना चाहिए।