25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SRH vs GT: उनके तेज गेंदबाजों के सामने… लगातार चौथा मुकाबला हारने के बाद छलका हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस का दर्द

SRH vs GT Match Highlights: IPL 2025 में 19वें मुकाबले में रविवार को गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से मात दी। ये एसआरएच की लगातार चौथी हार थी। इस हार के बाद पैट कमिंस का दर्द छलक उठा। उन्‍होंने कहा कि विपक्षी तेज गेंदबाजों को खेलना मुश्किल था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Updated: 7 Apr 2025, 8:52 AM IST

pat cummins

SRH vs GT Match Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) का 19वां मुकाबला रविवार 6 अप्रैल को राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्‍टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी एसआरएच की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर महज 152 रन ही बना सकी। इसके जवाब में गुजरात टाइटंस ने लक्ष्‍य को 20 गेंद शेष रहते तीन विकेट के नुकसान पर आसानी से हासिल कर लिया। हैदराबाद की ये लगातार चौथी हार है। हैदराबाद ने पहला हाईस्‍कोरिंग मैच राजस्‍थान रॉयल्‍स से जीता था। इसके बाद उसे लखनऊ सुपर जायंट्स, दिल्‍ली कैपिटल्‍स, कोलकाता नाइट राइडर्स और अब गुजरात के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के बाद पैट कमिंस ने पिच को दोषी ठहराते हुए कहा कि उनके तेज गेंदबाजों को खेलना मुश्किल था।

उनके तेज़ गेंदबाजो के सामने खेलना बेहद मुश्किल था- कमिंस

मैच हारने के बाद हैदराबाद के कप्‍तान पैट कमिंस ने अपने होम ग्राउंड को लेकर कहा कि हैदराबाद का विकेट थोड़ा कठिन है। कुछ शुरुआती विकेट लेते ही आप मैच में आ जाते हैं। गेंद ज़्यादा स्पिन नहीं हो रही थी। मैदान पर दूसरी पारी में थोड़ी ओस थी, लेकिन उन्होंने वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी की। इतना ही नहीं आज उनके तेज़ गेंदबाजो के सामने खेलना बेहद मुश्किल था।

गेंदबाज़ खेल के निर्णायक होते हैं- गिल

वहीं, गुजरात टाइटंस के कप्‍तान शुभमन गिल ने कहा कि गेंदबाज़ खेल के निर्णायक होते हैं। खास तौर पर इस फॉर्मेट में बहुत से लोग बड़े हिटर के बारे में बात करते हैं, लेकिन गेंदबाज़ आपको मैच जिताते हैं। हम मैदान पर हर जगह शॉट खेलना चाहते थे, यही बात मेरे और वाशिंगटन सुंदर के बीच हुई। मुंबई के खिलाफ़ मैच में सुंदर के नहीं खेलने को लेकर गिल ने कहा कि सुंदर पैड पहने हुए थे, लेकिन इम्पैक्ट प्लेयर नियम के अनुसार, आपको कई बार अपनी योजनाएं बदलनी पड़ती हैं।

यह भी पढ़ें :सनराइजर्स हैदराबाद की लगातार चौथी हार, गुजरात टाइटंस ने सात विकेट से हराया

सिराज गेंदबाज़ी और फील्डिंग की तारीफ की 

गिल ने कहा कि आज सुंदर जिस तरह से बल्लेबाज़ी की, वह शानदार थी। यह सब अच्छे क्रिकेटिंग शॉट खेलने के बारे में है और एक बार जब हमने 30-40 रन की साझेदारी कर ली तो मैच पूरी तरह हमारे पक्ष में आ गया। वहीं, उन्‍होंने मोहम्‍मद सिराज को लेकर कहा कि सिराज गेंदबाज़ी और फ़ील्डिंग के दौरान जो ऊर्जा लेकर आते हैं, वह आक्रामक है।