इस सीजन के पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने 286 रन बनाए थे, जो आईपीएल इतिहास का दूसरा सर्वोच्च स्कोर है, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने जवाब में 242 रन बनाए थे। इस मुकाबले में भी ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा उसी उम्मीद में उतरे लेकिन शार्दुल ठाकुर ने मैच के तीसरे ही ओवर में लगातार दो झटके देकर सनराइजर्स की उम्मीदों पर पानी फेरने का काम किया। अभिषेक शर्मा 6 और ईशान किशन 0 पर आउट हो गए। इसके बाद ट्रेविस हेड और नीतीश कुमार रेड्डी ने पारी संभाली और टीम को 70 के पार पहुंचाया।