
राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद (Photo - ESPN)
Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals Pitch Report: आज आईपीएल 2026 के 21वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) की भिड़ंत होने वाली है। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। एक तरफ हैदराबाद अपनी गेंदबाजी की कमियों को दूर कर वापसी करना चाहेगी, वहीं दूसरी तरफ राजस्थान की टीम अपनी जीत की लय बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी।
अगर आप बारिश को लेकर चिंतित हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। हैदराबाद में आज बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिन भर कड़ी धूप रहेगी और तापमान 40°C तक जा सकता है। मैच के दौरान भी आसमान साफ रहेगा। टॉस के समय तापमान करीब 37°C होगा, जो मैच खत्म होने तक गिरकर 32°C के आसपास पहुंच जाएगा। यानी खिलाड़ियों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा, लेकिन खेल में कोई बाधा नहीं आएगी।
हैदराबाद की पिच हमेशा से बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित हुई है और आज भी यहां रनों की बरसात देखने को मिल सकती है। यहां की सपाट पिच और तेज आउटफील्ड की वजह से 190-200 का स्कोर भी सुरक्षित नहीं माना जाता। नई गेंद से तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन मिडिल ओवर्स में स्पिनर्स को रन रोकने की जिम्मेदारी उठानी होगी। दूसरी पारी में ओस गिरने की पूरी संभावना है, जिससे गेंद गीली हो जाती है और गेंदबाजी करना मुश्किल हो जाता है। इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी।
हैदराबाद के लिए सबसे बड़ी सिरदर्द उनकी गेंदबाजी है। टीम 200 से ज्यादा रन बनाने के बावजूद उन्हें डिफेंड नहीं कर पा रही है। अपने घर में खेलते हुए हैदराबाद आज चेज (लक्ष्य का पीछा) करना पसंद करेगी, ताकि उनके आक्रामक बल्लेबाज बिना दबाव के खेल सकें। वहीं राजस्थान रॉयल्स इस समय शानदार फॉर्म में है। उन्होंने अब तक अपने चारों मैच जीते हैं। उनकी टीम में गजब का बैलेंस है। चाहे वो टॉप ऑर्डर की बैटिंग हो या स्पिन और पेस बॉलिंग का तालमेल। फिलहाल पलड़ा राजस्थान का भारी लग रहा है, लेकिन हैदराबाद को उनके घर में कम आंकना गलती होगी।
संबंधित विषय:
Published on:
13 Apr 2026 04:24 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
IPL 2026
