
भारतीय कप्तान शुभमन गिल व अन्य खिलाड़ी। (फाइल फोटो सोर्स: ICC)
Sri Lanka vs India 1st Test: भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट की सीरीज का आगाज 15 अगस्त से गॉल में होने जा रहा है। इससे पहले भारतीय टीम में दो बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। जसप्रीत बुमराह की जगह आकिब नबी को लाया गया है तो साई सुदर्शन के रिप्लेसमेंट के रूप में सरफराज खान को टीम में शामिल किया गया है। अगर, सरफराज को गॉल टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाता है तो बैटिंग पोजीशन में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का बतौर सलामी बल्लेबाज उतरना तय है। लेकिन, सरफराज के आने पर शुभमन गिल अपनी बैटिंग पोजीशन बदल सकते हैं। सरफराज अक्सर नंबर-4 पर उतरते हैं, ऐसे में शुभमन गिल नंबर-3 पर आ सकते हैं। वहीं, अगर वार्म अप मैच में 142 रन बनाने वाले देवदत्त पडिक्कल को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाता है, तो फिर गिल नंबर-4 पर ही उतरेंगे।
देवदत्त के गॉल में खेलने पर सरफराज को पांचवें या छठे नंबर पर उतारा जा सकता है। ऐसे में ध्रुव जुरेल को बाहर बैठना होगा। यह भी देखना दिलचस्प होगा कि पांचवें नंबर पर पंत या सरफराज में से कौन उतर सकता है। इसके बाद सातवें और आठवें नंबर पर ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और मानव सुथार को उतारा जाएगा।
भारतीय टीम गॉल में बैटिंग लाइनअप को गहराई देने के लिए पांच गेंदबाजों के साथ उतर सकता है। इसमें दो ऑलराउंडर जडेजा और सुथार के अलावा स्पेशलिस्ट स्पिनर के रूप में चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना लगभग तय है। वहीं, तेज गेंदबाजी आक्रमण की कमान मोहम्मद सिराज करेंगे, तो गुरनूर बराड़ भी उनके साथ प्लेइंग इलेवन में जगह बना सकते हैं।
1- केएल राहुल
2- यशस्वी जायसवाल
3- देवदत्त पडिक्कल
4- शुभमन गिल (कप्तान)
5- ऋषभ पंत (विकेट कीपर)
6- सरफराज खान
7- रवींद्र जडेजा
8- मानव सुथार
9- कुलदीप यादव
10- मोहम्मद सिराज
11- गुरनूर बराड़
Updated on:
10 Aug 2026 03:46 pm
Published on:
10 Aug 2026 03:22 pm
