
श्रीलंकाई टीम के कप्तान चरिथ असालंका। फोटो ANI
Sri Lanka vs New Zealand: श्रीलंका ने दांबुला में शनिवार को पहले टी-20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया। इसके साथ ही मेजबान टीम ने दो टी-20 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड की पूरी टीम ने 19.3 में 135 रन बनाए। वहीं, लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम ने एक ओवर शेष रहते यानि 19 ओवर में ही 6 विकेट के नुकसान पर 140 रन बनाकर जीत हासिल कर लिया।
न्यूजीलैंड से जीत के लिए मिले 136 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम की शुरुआत खराब रही। उसने अपने तीन महत्वपूर्ण विकेट 7 ओवर तक 55 के स्कोर पर गंवा दिए थे। ओपनर कुसल मेंडिस दूसरे ओवर में बगैर खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद पथुम निसांका और कुसल परेरा ने दूसरे विकेट के लिए तेजी से रन बटोरे और 22 गेंद में 40 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी को जकारी फौल्केस ने तोड़ा। उन्होंने पथुम निसांका (19) को आउट किया। इसके अगले ही ओवर में कुसल परेरा (23) भी चलते बने। तीन झटकों के बाद कामिंदु मेंडिस (23), भानुका राजपक्ष (4), वानिंदु हसरंगा (22 रन) भी ज्यादा संघर्ष नहीं कर सके। हालाकि कप्तान चरिथ असालंका एक छोर पर डटे रहे और दुनिथ वेल्लालागे संग टीम को जीत दिलाई। कप्तान चरिथ असालंका ने 28 गेंद में 35 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्हें सूझबूझ भरी पारी के प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं दुनिथ वेल्लालागे ( नाबाद 11 रन, 7 गेंद) ने उनका साथ बखूबी निभाया। श्रीलंका ने 19 ओवर में ही 6 विकेट के नुकसान पर 140 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंकाई गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की। श्रीलंका की ओर से दुनिथ वेल्लालागे ने 3 जबकि वानिंदु हसरंगा, मथीशा पथिराना और नुवान तुषारा ने 2-2 विकेट चटकाए। महीश तीक्षणा ने एक विकेट झटके।
इससे पहले न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। रही सही कसर नियमित अंतराल पर गिरते विकेट ने पूरी कर दी। न्यूजीलैंड की ओर से जकारी फौल्केस और माइकल ब्रेसवेल ने संयुक्त रूप से सर्वाधिक रन बनाए। जकारी फौल्केस ने 16 गेंदों का सामना करते हुए एक चौके और एक छक्के संग नाबाद 27 रन बनाए। वहीं माइकल ब्रेसवेल ने 24 गेंदों में 2 चौके और एक छक्के संग 27 रन की पारी खेली। उनके अलावा विल यंग ने 19 रन, ग्लेन फिलिप्स ने 13 रन, कप्तान मिचेल सैंटनर ने 16 रन और ईश सोढ़ी ने 10 रन का योगदान दिया। न्यूजीलैंड की पूरी टीम 19.3 ओवर में 135 रन पर आउट हो गई।
न्यूजीलैंड की ओर से जकारी फौल्केस सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया और 3 विकेट चटकाए। उनके अलावा मिचेल सैंटनर, माइकल ब्रेसवेल और ग्लेन फिलिप्स ने 1-1 विकेट झटके।
Updated on:
05 Jul 2025 02:12 pm
Published on:
09 Nov 2024 10:59 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
