वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया के दूसरे टेस्ट से पहले पत्रकारों से बात करते हुए स्मिथ ने खुलासा किया कि उन्हें अब दर्द महसूस नहीं हो रहा है। बता दें कि स्मिथ को 8 सप्ताह तक उंगली पर पट्टी बांधने की सलाह दी गई थी। वहीं, अब उन्हें इसके साथ ही बल्लेबाजी करने की अनुमति दी गई। हालांकि, स्मिथ स्लिप में अपनी पसंदीदा जगह फील्डिंग नहीं कर पाएंगे। इसके बजाय उन्हें विकेट के सामने फील्डिंग करनी होगी।