तीन क्रिकेटरों का हुआ था निलंबन-
केपटाउन मैच में गेंद के साथ छेड़छाड़ के दोषी पाये जाने के बाद कप्तान स्मिथ, उपकप्तान डेविड वार्नर को एक एक वर्ष के लिये जबकि बल्लेबाज कैमरन बेनक्राफ्ट को नौ महीने के लिये निलंबित किया गया है। वहीं स्मिथ और वार्नर के दोबारा कप्तानी पर भी बैन लग गया है। साथ ही कंगारू टीम के तात्कालिन कोच डेरन लैहमन ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।