मैं किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी करने को तैयार
यह पूछे जाने पर कि क्या वह क्रिस गेल से साथ टीम के लिए सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाना चाहेंगे, फिंच ने कहा, "मुझे लगाता है कि गेल और लोकेश राहुल ने सलामी जोड़ी के तौर पर दमदार बल्लेबाजी की है। जब भी उन्होंने हमें अच्छी शुरुआत दिलाई है, हम मैच जीतने में कामयाब रहे हैं। गेल एक महान बल्लेबाज तो हैं ही, राहुल भी उसी राह पर आगे बढ़ रहे हैं। मुझे अगर सलामी बल्लेबाज के तौर पर मौका मिलता है तो मुझे खुशी होगी, लेकिन मैं किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हूं।"उन्होंने एक कप्तान के रूप में अश्विन की भी प्रशंसा की और यह भी माना कि उन्हें अश्विन से बहुत कुछ सीखने को मिला है।