2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्टेन ने अपने हेयर स्टाइल वाले बयान पर कमेंटेटर डूल को लताड़ा

-डेल स्टेन ने कमेंटेटर साइमन डूल के उस बयान की कड़ी आलोचना की है, जिसमें कमेंटेटर ने स्टेन के हेयर स्टाइल को लेकर टिप्पणी की थी।-स्टेन ने मेकओवर किया और लम्बे बालों के साथ नई हेयर स्टाइल अपनाई है।

less than 1 minute read
Google source verification
dail_stane.jpg

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने कमेंटेटर साइमन डूल के उस बयान की कड़ी आलोचना की है, जिसमें कमेंटेटर ने स्टेन के हेयर स्टाइल को लेकर टिप्पणी की थी। स्टेन पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में क्वेटा ग्लैडिएटर्स के लिए खेल रहे हैं। स्टेन ने मेकओवर किया और लम्बे बालों के साथ नई हेयर स्टाइल अपनाई है। उनके इस हेयर स्टाइल पर कमेंटेटर डूल ने टिप्पणी करते हुए कि उनके बाल बीच जीवन का संकट है।

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग : रोहित करियर के सर्वश्रेष्ठ 8वें स्थान पर पहुंचे

स्टेन ने टिवटर पर कहा, अगर आपका काम खेल के बारे में बात करना है, तो वह करें, लेकिन अगर आप किसी के वजन, सेक्सुअल इंटरेस्ट, लाइफ स्टाइल यहां तक कि हेयर स्टाइल पर कमेंट करते हैं तो मेरे पास आपकी बातों के लिए एक इंसान के तौर पर समय नहीं है।

महिला क्रिकेट : भारत के खिलाफ सुने लूस को द. अफ्रीकी टीम की कमान

उन्होंने कहा, मैं सिर्फ यही कह सकता हूं। पिछले मैच में शानदार समय रहा और दर्शकों के सामने खेलना शानदार रहा। उस हिसाब से क्रिकेट काफी बेहतर है। हम पराजित हुए लेकिन उम्मीद है कि फिर से एकजुटता दिखाई देगी।

कराची के गेंदबाजी ने फेंकी ऐसी फुल टॉस गेंद, देखते रह गए बल्लेबाज और विकेटकीपर, देखें वीडियो

Story Loader