4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Harshal Patel पर पूर्व दिग्गज का बड़ा बयान, कहा World Cup में कर सकतें हैं भरोसा

साउथ अफ्रीका के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन करने वाले हर्षल पटेल पर भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा है कि वर्ल्ड कप में उन पर भरोसा कर सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 21 Jun 2022, 8:20 PM IST

harshal_patel.jpg

Harshal Patel

भारतीय तेज गेंदबाज हर्षल पटेल (harshal patel) इस समय शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। बता दें कि आईपीएल 2021 (Harshal Patel IPL) में उन्होंने 32 विकेट लेकर पर्पल कैप अपने नाम की थी और अभी हाल में ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुई पांच मैचों की टी-20 सीरीज में भी वह सर्वाधिक 7 विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 डेब्यू करने वाले हर्षल पटेल के प्रदर्शन ने भारतीय टीम के फैंस के साथ-साथ टीम मैनेजमेंट को भी प्रभावित किया है। क्योंकि उनके पास तेज गेंदबाजी के साथ स्लोवर, बाउंसर का अच्छा मिश्रण है। हर्षल पटेल पर बात करते हुए भारत के पूर्व बल्लेबाज सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने हषर्ल पटेल की तारीफ की है

Hashal patel पर भरोसा किया जा सकता है

भारतीय तेज गेंदबाज हर्षल पटेल अभी 31 साल (Hashal patel Age) के हैं। लेकिन उनकी गेंदबाजी में वेरिएशन कमाल का है। सुनील गावस्कर ने पटेल की तारीफ करते हुए कहा है कि वह आगामी टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं। भारतीय टीम अभी जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी की वाइट बॉल क्रिकेट में अनुपस्थिति के कारण कई अन्य विकल्प भी खोज रही है, जिसमें हर्षल पटेल का नाम सबसे ऊपर है। गावस्कर ने हर्षल के बारे में कहा कि वह एक ऐसा गेंदबाज है जो पावरप्ले के साथ-साथ डेथ ओवर के भी गेंदबाजी कर सकता है। उसके पास वेरिएशन है, कला है और यह उसने साबित भी किया है।


इसके अलावा गावस्कर ने कहा कि 'वह तुरुप के पत्तों में से एक होगा क्योंकि आपके पास भुवनेश्वर, शमी और बुमराह भी हैं। एक कप्तान के लिए शानदार है कि उसके जैसा कोई व्यक्ति है जिसपर निर्भर हुआ जा सकता है। वह अंदर आ सकता है और पावरप्ले में भी गेंदबाजी कर सकता है जहां लोग अब गति के बदलाव के साथ जा रहे हैं। तो हाँ उसे निश्चित रूप से भारतीय दल का हिस्सा होना चाहिए।'

यह भी पढ़ें - Shahid Afridi का बड़ा बयान कहा 'भारत जो कहेगा क्रिकेट में वही होगा'