
Shahid Afridi
गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी कि बीसीसीआई (BCCI) विश्व के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड में शामिल है। कहते हैं अनौपचारिक तौर पर आईसीसी (ICC) पर भी बीसीसीआई का ही अधिकार है यानी कि पीछे के दरवाजे से बीसीसीआई आईसीसी को ऑपरेट करता है। अभी हाल में ही आईपीएल (IPL) ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कराया और आईपीएल दुनिया की दूसरी सबसे महंगी क्रिकेट लीग बन गई है। साथ ही आईपीएल के मीडिया राइट्स की कीमतों ने सनसनी मचा दी थी। इसी बीच पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी (Shahid afridi) ने बड़ा बयान दिया है
BCCI के सामने नतमस्तक हुए अफरीदी
शाहिद अफरीदी ने कहा है कि क्रिकेट का सबसे बड़ा बाजार इस समय भारत है और वह जो भी कहेंगे वह होगा। यह सब बाजार और अर्थव्यवस्था पर निर्भर करता है। भारत क्रिकेट का सबसे बड़ा बाजार है, इसलिए वह जो भी कहेगा वही होगा। पूर्व कप्तान ने इसके अलावा कहा कि भारत का क्रिकेट में इतना दबाव दबदबा है कि वह अपनी आईपीएल लीग के लिए समय निकाल सकता है। सभी चीजें बाजार और अर्थव्यवस्था के सामने झुक जाती हैं।
यह भी पढ़ें - मिलिए अंतरष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में शतक लगाने वाली पहली क्रिकेटर Deandra Dottin से
आपको बता दें कि अभी बीसीसीआई ने आईपीएल के लिए ढाई महीने की विंडो रखी है। जिसके कारण पाकिस्तान समेत अन्य अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीमों का शेड्यूल भी प्रभावित होता है। इसी पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने टिप्पणी करते हुए कहा है क्रिकेट में भारत जो कहेगा वही होगा। इसे बीसीसीआई की एक उपलब्धि के तौर पर भी देखा जा रहा है।
IPL मीडिया राइट्स ने मचाई थी सनसनी
गौरतलब है कि अभी हाल में ही बीसीसीआई (BCCI) ने आईपीएल के मीडिया राइट्स (Media Rights) से तगड़ी कमाई की है। बता दें कि आईपीएल मीडिया राइट्स से बीसीसीआई को 5 साल के लिए 48390 करोड रुपए की कमाई हुई है। आईपीएल राइट्स ने रिकॉर्ड तोड़ते हुए दुनिया की सबसे महंगी दूसरी स्पोर्ट्स लीग का खिताब अपने नाम कर लिया है। पहले नंबर पर नेशनल फुटबॉल लीग (NFL) है।
यह भी पढ़ें - टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज
Updated on:
21 Jun 2022, 7:32 PM IST
Published on:
21 Jun 2022, 7:31 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.