4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मिलिए अंतरष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में शतक लगाने वाली पहली क्रिकेटर Deandra Dottin से

वेस्टइंडीज की महिला क्रिकेटर Deandra Dottin अंतरराष्ट्रीय T20 क्रिकेट में शतक लगाने वाली पहला महिला हैं। आज ही के दिन 21 जून 1991 को उनका जन्म वेस्टइंडीज के बारबाडोस में हुआ था। जानें उनके बारे में कुछ रोचक बातें
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 21 Jun 2022, 7:06 PM IST

Deandra Dottin

Deandra Dottin

वैसे तो क्रिकेट (Cricket) में पुरुष खिलाड़ियों का बोलबाला रहता है और क्रिकेट में ज्यादातर रिकॉर्ड भी पुरुष खिलाड़ियों ने ही बनाए हैं। लेकिन इसी कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच एक महिला क्रिकेटर ने अपना नाम बनाया है और वह नाम Deandra Dottin, कम संसाधन और ज्यादा चुनौतियों के बावजूद वेस्टइंडीज की Deandra Dottin ने क्रिकेट में ना सिर्फ नाम कमाया बल्कि कुछ खास रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। आज इस महिला क्रिकेटर का जन्मदिन है और वह 31 साल की हो गई हैं। इस आर्टिकल में हम आपको Deandra Dottin के द्वारा बनाए गए कुछ खास रिकॉर्ड के बारे में बताएंगे

T20 क्रिकेट में शतक लगाने वाली पहली महिला क्रिकेटर

गौरतलब है कि टी20 क्रिकेट में Deandra Dottin ने सबसे पहले शतक लगाया था। हाल में ही भारत में हुई वह वूमैन T20 चैलेंज में ट्रेलब्लेजर्स की तरफ से भी खेली हैं, इससे पहले वह सुपरनोवास के लिए भी खेल चुकी है। बता दें कि Deandra Dottin ने क्रिकेट में 2008 में डेब्यू किया था। लेकिन इसके 2 साल बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप के एक T20 मैच में नाबाद 112 रनों की पारी खेल Deandra Dottin ने दुनिया भर में सुर्खियां बटोरी थी।

यह भी पढ़ें - टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

बता दें कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप में खेले गए इस मैच में Deandra Dottin ने मात्र 38 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था। इसके अलावा उन्होंने वेस्टइंडीज को साल 2013 में अपने शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन के चलते फाइनल में भी पहुंचाने में कामयाब रही थी। इसके अलावा वह सितंबर 2020 में वर्ल्ड T20 क्रिकेट में 100 छ'क्के मारने वाली पहली महिला भी बनी थी।

क्रिकेटर बनने से पहले Deandra Dottin एक एथलीट थी। जिन्होंने 2005 और 2008 तक वेस्टइंडीज के लिए शॉट पुट और डिस्कस थ्रो में भी हिस्सा लेते हुए कई पदक अपने राष्ट्र के लिए जीते। लेकिन इसके बाद इन्होंने क्रिकेट का रुख किया और फिर इनकी जिंदगी ही बदल गई।

यह भी पढ़ें - 4 क्रिकेटर जो सचिन तेंदुलकर के 200 टेस्ट मैच खेलने का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं