31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

4 क्रिकेटर जो सचिन तेंदुलकर के 200 टेस्ट मैच खेलने का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड भारत के सचिन तेंदुलकर के नाम है। इस आर्टिकल में जानिए उनके इस रिकॉर्ड को कौनसे खिलाड़ी तोड़ सकतें है
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 4 Jun 2022, 7:44 PM IST

sachin_in_test.jpg

Sachin in test Cricket

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) किसी पहचान के मोहताज नहीं है। इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन के नाम ही है। इसके अलावा उन्होंने शतकों का शतक भी लगाया है, वही वनडे में 200 रन बनाने वाले सचिन पहले बल्लेबाज थे। इसके अलावा सचिन तेंदुलकर ने रिकॉर्ड सबसे ज्यादा 200 टेस्ट मैच खेले हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे चार खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो भविष्य में सचिन तेंदुलकर के 200 टेस्ट मैच खेलने का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं

ये भी पढ़ें - IND vs SA: भारत को अगर जीतनी है T20 सीरीज तो इन 3 खिलाड़ियों से रहना होगा सावधान

1) जेम्स एंडरसन (James Anderson)

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (James Anderson) इस लिस्ट में पहले नंबर पर मौजूद है। उन्होंने अभी तक 170 टेस्ट मैच खेलें है और उनकी उम्र मात्र 39 साल है। न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज में जेम्स एंडरसन की गेंदों में जिस प्रकार की धार दिख रही है, उस हिसाब से आने वाले कई सालों में बल्लेबाजों के पास उसकी कोई काट नहीं होगी। अगर वह अपनी फिटनेस लगातार बनाए रखते हैं, तो वह भविष्य में सचिन के 200 टेस्ट मैच खेलने का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। एंडरसन अभी तक टेस्ट क्रिकेट में 646 विकेट ले चुके हैं।

2) स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad)

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर जेम्स एंडरसन के ही साथी और इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) मौजूद है। स्टुअर्ट ने इंग्लैंड के लिए 153 टेस्ट मैच खेले हैं, वही इतने ही मैचों में 541 विकेट अपने नाम किए हैं। स्टुअर्ट की उम्र मात्र 35 साल है। अगर वह अपनी फिटनेस को मेंटेन रखते हैं तो वह भविष्य में सचिन तेंदुलकर के 200 टेस्ट मैच खेलने का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।


3) जो रुट (Joe Root)

इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर इंग्लैंड के ही पूर्व टेस्ट कप्तान जो रूट (Joe Root) मौजूद है। जो रूट अभी मात्र 31 साल के हैं और इंग्लैंड के लिए वह 118 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 5 दोहरे और 25 शतक मौजूद हैं। वहीं उन्होंने 49.03 की औसत से कुल 9905 रन बनाए हैं। जिस हिसाब से जो रूट अभी बल्लेबाजी कर रहे हैं, ऐसे में वह सचिन तेंदुलकर के 200 टेस्ट मैच खेलने के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।

4) विराट कोहली (Virat kohli)

रन मशीन के नाम से मशहूर और भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat kohli) इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है। विराट कोहली अभी मात्र 33 साल के हैं और उन्होंने भारत के लिए 101 टेस्ट मैच खेल लिए हैं। वहीं विराट की गिनती दुनिया के कुछ बेहतरीन एथलीटों में होती है, अगर वह 40 साल तक क्रिकेट खेल लेते हैं तो बड़ी ही आसानी से सचिन तेंदुलकर के 200 मैच खेलने का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।


ये भी पढ़ें - कपिल देव का अर्जुन तेंदुलकर को बड़ा संदेश, कहा अगर तुम अपने पिता के 50% भी बन जाओ तो...